सीएए कानून से शक्तिशाली व विश्व गुरु भारत बनने में पहला कदम : सुरेश तिवारी

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

रूदौली। पाकिस्तान अफगानिस्तान व बांग्ला देश इस्लामिक राष्ट्र है। यहां से लगभग एक करोड़ लोग देश में आकर बेनामी जिंदगी जी रहे हैं। पाक में महज तीन प्रतिशत हिंदू बचे हैं। सीएए कानून से समृद्धिशाली, शक्तिशाली व विश्व गुरु भारत बनने में पहला कदम है।उक्त बातें पटरंगा मंडी में नागरिकता संसोधन विधेयक पर ब्लाक प्रमुख राजीव तिवारी के संयोजन में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष व कैंट विधायक सुरेश तिवारी ने कही। धारा 370 व 35 ए का उल्लेख करते हुए कहा कि एक गोली भी नहीं चली और कश्मीर एक झटके में आजाद हो गया।श्री तिवारी ने कहा कि दुनिया का सबसे बड़ा व भव्य मंदिर अयोध्या में बनने जा रहा है। क्षेत्रीय विधायक रामचंद्र यादव ने कहा कि सीएए का विरोध करने वाले विपक्षी दल मुद्दाविहीन हो चुके हैं। पीएम मोदी व सीएम योगी किसान, नौजवान, गरीब, पिछड़े लोगों के लिए तमाम विकासपरक योजनाएं लागू की, जिससे गांवों में तरक्की की राह खुली। जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने संगठन को ऊंचाईयों तक ले जाने का प्रयास बताया। कहा कि भारत के वैभव को तोड़ने का जो प्रयास करेगा उसके हाथ तोड़ देंगे। ब्लॉक प्रमुख राजीव तिवारी ने कहा कि सीएए के बावत विपक्ष गुमराह कर रहा है। उसको मुंह तोड़ जबाब भाजपा कार्यकर्ता देंगे। इससे पहले जनसभा में क्षेत्रीय अध्यक्ष व कैंट विधायक सुरेश तिवारी, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, विधायक रामचंद्र यादव का स्वागत 51 किलो का माला पहनाकर ब्लॉक प्रमुख राजीव तिवारी ने कार्यकार्ताओं संग किया। कार्यक्रम को पूर्व जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह,कृष्ण कुमार पांडेय खुन्नू, रघुनन्दन चौरसिया ने भी संबोधित किया। इस मौके पर भाजपा नेता शिव कुमार पाठक, तेज तिवारी, धर्मेंद्र सिंह, राजेश शर्मा, कृष्ण कुमार कौशल, शोभित सिंह, निर्मल शर्मा, संतोष मिश्र, अंजनी साहू, अशोक कसौंधन, रघुनन्दन चौरसिया, कुलदीप सोनकर, राजकिशोर सिंह, भाष्कर दास, राम राज लोधी सहित सैकड़ों पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya