रामनगरी में फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार का हुआ स्वागत

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-रामलला के दरबार में की फिल्म रामसेतु की मुहूर्त पूजा

रामलला के दरबार में फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार

अयोध्या। रामनगरी अयोध्या पहुंचे फिल्मअभिनेता अक्षय कुमार का राज सदन में स्वागत किया गया। फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार ने अयोध्या पहुंच कर राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी और अयोध्या राज परिवार के विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र से राज सदन में मुलाकात की। फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार के साथ फिल्म अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडीस व नुसरत भरुचा भी मौजूद रहीं। राज सदन में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चम्पत राय और डा. अनिल मिश्र भी मौजूद रहे। अक्षय कुमार राज सदन से निकलने के बाद रामलला के दरबार में हाजिरी लगाने पहुंचे उन्होंने रामलला के दरबार में फिल्म रामसेतु की मुहूर्त पूजा की। वहीं राम की पैड़ी पर फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार का कार्यक्रम रद्द करना पड़ा। राम की पैड़ी पर फिल्म अभिनेता के पहुंचने के बाद प्रशंसकों भारी भीड़ उमड़ पड़ी। डीएम और एसएसपी की मौजूदगी में प्रशासन भीड़ को नियंत्रित कर पाने में विफल रहा। जिसकी वजह से राम की पैड़ी पहुंचने के बाद फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार का काफिला वापस हो गया।

इसे भी पढ़े  आग का गोला बनी ट्रक, ट्रैक्टर भी जला, दो घायल
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya