कृषक तीर्थ करनाल के लिए रवाना हुआ कृषकों का भ्रमण दल

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-किसानो के हित के लिए सरकार प्रतिबद्ध : रामचन्द्र यादव

मिल्कीपुर। राष्ट्रीय कृषि और ग्रमीण विकास बैंक(नाबार्ड़)अयोध्या के सहयोग से ओंकार सेवा संस्थान द्वारा जनपद के 25 प्रगतिशील किसानो का दल हरियाणा स्थित रास्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान,भारतीय गेंहूँ और जौ अनुसंधान संस्थान तथा भारत इज़राइल सब्जी उत्कृष्टता केन्द्र करनाल के लिए नगर पंचायत कुमारगंज से रवाना हुआ। किसानों के भ्रमण दल को रुदौली विधायक राम चंद्र यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

विधायक ने किसानो को सम्बोधित करते हुए कहा कि केन्द्र और प्रदेश सरकार किसानो के हित के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हए नाबार्ड़ के जिला विकास प्रबंधक कमलेश यादव ने कहा कि यह भ्रमण व प्रशिक्षण बहुत खास है। जिसमे दुग्ध उत्पादन और मूल्य संवर्धन, मोटे अनाज की खेती और उसका प्रसंस्करण एवं सब्जी उत्पादन की विभिन आधुनिक तकनीकी का ज्ञान क्षेत्र के किसानो को मिलेगा। जिससे अन्य किसान भी लाभ उठा सकेंगे। कार्यक्रम समन्वयक सूर्य कुमार त्रिपाठी ने कहा कि उपरोक्त संस्थान रास्ट्रीय स्तर के ख्याति प्राप्त संस्थान है। ऐसे संस्थानो मे प्रशिक्षण प्राप्त करना किसानो के लिए शुभ संकेत है।

करनाल मे किसान लगातार तीन दिनो तक प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। ततपश्चत आगामी 24 नवंबर को किसानों का उक्त भ्रमण दल वापस लौटेगा। भ्रमण दल में अमानीगंज ,रुदौली,मिल्कीपुर ,हैरिंगटंगंज,विकास खण्ड के किसान है भ्रमण दल मे श्रीकृष्ण द्विवेदी, सीता राम यादव,ड़ॉ  देवेन्द्र प्रताप शुक्ल,इन्द्र जीत सिंह,गुरु प्रसाद,हरि कृष्ण द्विवेदी,राजेश मिश्र,भवानी प्रसाद मिश्र,राम ललन यादव,कुलदीप मिश्र,भागवत प्रसाद सहित सभी पचीस कृषक उपस्थित रहे। इस मौके पर विजय कुमार उपाध्याय उर्फ अग्गू पंडित सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  गाजीपुर निवासी युवक की हत्या में उसका साथी गिरफ्तार

 

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya