सेवानिवृत्त अधिकारी व कर्मचारी को दी गयी विदाई

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

फैजाबाद। विद्युत यांत्रिक खंड लोक निर्माण विभाग में कार्यरत रहे सहायक अभियंता पी.वी. एस. परमार व इसी कार्यालय में कनिष्ठ लिपिक पद पर कार्यरत रहे शिव शंकर राम का कार्यकाल पूरा होने पर मंगलवार को कार्यालय परिसर में आयोजित विदाई समारोह के दौरान दोनों सेवानिवृत्त अधिकारी व कर्मचारियों को भावभीनी विदाई दी गई विदाई।
समारोह के दौरान सेवानिवृत्त सहायक अभियंता व कनिष्ठ लिपिक को माल्यार्पण कर अंग वस्त्र भेंट कर पवित्र पुस्तक रामचरितमानस भेंट कर भावभीनी विदाई दी गई विदाई समारोह में बोलते हुए तमाम वक्ताओं ने दोनों द्वारा विभाग हित में किए गए कार्यों पर कर्मचारी हित में किए गए कामो की प्रशंसा करते हुए उनके दीर्घायु की कामना की कार्यक्रम में प्रमुख रुप से अधिशासी अभियंता अखिलेश कुमार सहायक अभियंता मनीष सोनकर, सुशील कुमार श्रीवास्तव, बी.के.एस. यादव के अलावा अन्य कर्मचारी व अधिकारी मौजूद रहे कार्यक्रम का सफल संचालन रवि प्रकाश श्रीवास्तव अवर अभियंता द्वारा किया गया।

इसे भी पढ़े  रीडगंज-देवकाली मार्ग अवरूद्ध किए जाने के विरोध में सूर्यकांत पाण्डेय ने दिया धरना
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya