पशुपालन विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हरिराम व शेष कुमार को दी गयी विदाई

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। पशुपालन विभाग अयोध्या के तारुन ब्लॉक में कार्यरत रहे चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हरिराम व शेष कुमार मिश्रा के सेवानिवृत्त होने पर शनिवार को पशु चिकित्सालय सदर अयोध्या परिसर में विदाई समारोह का आयोजन हुआ विदाई समारोह में पशुपालन विभाग चतुर श्रेणी कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष शाहिद हुसैन ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को अंग वस्त्र स्मृति चिन्ह भेंट कर व माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया विदाई समारोह में बोलते हुए वक्ताओं ने दोनों सेवानिवृत्त कर्मचारियों के दीर्घायु होने व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की इस दौरान वक्ताओं ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों द्वारा उनके कार्यकाल के दौरान उनके द्वारा विभाग इसमें किए गए कार्यों की प्रशंसा भी की गई विदाई समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में द्वारका प्रसाद पांडे मौजूद रहे कार्यक्रम में प्रमुख रुप से दीनानाथ पांडे जितेंद्र यादव वेद प्रकाश यादव स्वामी दीन राम यज्ञ लाल श्रीवास्तव कमल कुमार के अलावा पशुपालन विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  प्रेमचंद की साहित्यिक पत्रकारिता के सच्चे वारिस थे राजेन्द्र यादव : प्रो. राजेश मल्ल
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya