कृषि विवि में 10 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गई विदाई

by Next Khabar Team
1 minutes read
A+A-
Reset

-कुलपति कार्यालय में विदाई सम्मान समारोह का आयोजन, कुलपति ने किया सम्मानित

कुमारगंज।आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रोद्योगिक विश्वविद्यालय के कुलपति कार्यालय में विदाई सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। विश्व विद्यालय के कुलपति डा. बिजेंद्र सिंह ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया।

विश्वविद्यालय में अलग-अलग विभागों से कुल नौ कर्मचारी एक साथ सेवानिवृत्त हुए। रिटायर होने वालों में अमरनाथ सिंह, अनिल सिंह,अस्लम रिजवी, ज्ञान प्रकाश गौतम, स्वामीनाथ, अशर्फी लाल, लालता प्रसाद, रामदीन, शिवशरण गुप्ता, महेंद्र प्रताप सिंह हैं।

इस दौरान कुलपति डा. बिजेंद्र सिंह ने कुलपति कार्यालय के सेवानिवृत्त कर्मचारी अमरनाथ सिंह के कार्यों की सराहना की। परिश्रमी, कर्मठ एवं ईमानदार बताया। उन्होंने कहा कि यह विश्वविद्यालय के ऐसे कर्मचारी हैं जिन्होंने परिश्रम के दम पर कुलपति कार्यालय को लगातार 20 वर्षों तक सेवा का अवसर दिया है। सेवानिवृत्ति के बाद भी ये नियमानुसार कुलपति कार्यालय में कार्य करते रहेंगे। कुलपति ने उनके उज्जवल भविष्य एवं स्वस्थ रहने की कामना की है।

कुलपति के सचिव डा. जसवंत सिंह ने भी सेवानिवृत्त कर्मचारी के उज्वल भविष्य की कामना की। कहा कि कुलपति कार्यालय एक परिवार की तरह कार्य करता है। अमरनाथ सिंह के 20 वर्षों का सफर बहुत ही जिम्मेदारी और चुनौतीपूर्ण रहा है। सेवानिवृत्त कर्मचारी अमरनाथ सिंह अपने अनुभवों को साझा करते हुए बताया कि अपने सेवाकाल में उन्हें अधिकारियों व कर्मचारियों से जो सहयोग मिला उसे वो कभी नहीं भूल पाएंगे।

अमरनाथ सिंह कुलपति कार्यालय में स्टेनोग्राफर के पद पर कार्यरत थे। इस अवसर पर कुलपति कार्यालय के समर हैदर, शैलेंद्र श्रीवास्तव, विनय सिंह, संतराम यादव, शेषमणी तिवारी, जितेंद्र श्रीवास्तव, एस.पी सिंह, नवेंद्र, शिवकुमार यादव, शमशेर, जयप्रकाश, राम अजोर आदि मौजूद रहे।

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya