राममन्दिर निर्माण के नाम पर वसूला जा रहा फर्जी चंदा

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। राम मंदिर निर्माण के नाम पर फर्जी बैंक खाता के सहारे चंदा वसूलने का मामाल सामने आया है। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। मुकदमा श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय ने दर्ज कराया है। उन्होंने अपील की है कि चंदा मांगने वाले फर्जी लोगों से सजग रहने की जरूरत है।
वहीं पुलिस के मुताबिक राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के नाम पर कुछ लोगों ने फर्जी ट्विटर अकाउंट व वेबसाइट का निर्माण कर लिया है जिसके जरिये ही वे लोगों से चंदा मांग रहे हैं। राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय की शिकायत के आधार पर थाना राम जन्मभूमि में अपराध संख्या 27/2020, धारा 419, 420, 463, 468, 465 और आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि दिल्ली में राम मंदिर ट्रस्ट के नाम से फर्जी ट्वीटर अकाउंट व वेबसाइट बनाई गई है। इसके जरिए ये लोग गूगल पे के माध्यम से लोगों से चंदा की मांग कर रहे हैं। चंपत राय ने पुलिस से कहा कि फर्जी रूप से चंदा मांगने वालों ने ट्रस्ट के लोगो का भी वेबसाइट में इस्तेमाल किया है। केस दर्ज होने के बाद से पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का असली बैंक खाता

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के दो बैंक खाते हैं। पहला सेविंग अकाउंट (बचत खाता) व दूसरा करंट अकाउंट (चालू खाता) है। ट्रस्ट के बचत खाते का नंबर- 39161495808 और चालू खाते का नंबर-39161498809 है। यह खाता भारतीय स्टेट बैंक की अयोध्या शाखा में है, जिसका आईएफएससी कोड- एसबीआईएन 0002510 है। इसी तरह से ट्रस्ट का पैन नंबर- एएजेडटीएस 6197बी है। दानदाता यदि अंग्रेजी में ट्रस्ट का नाम लिखेंगे तो श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र लिखेंगे और क्षेत्र की स्पेलिंग केएसएचईटीआरए लिखेंगे।

इसे भी पढ़े  हनुमान गढी से साधु संतों ने निकाली निशान यात्रा, शुरू हुई अवध की होली

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya