-सभी प्रत्याशियों के नामांकन पाये गए वैध, 6 जनवरी को होगा मतदान, 2562 मतदाता तय करेंगे फैंसला
अयोध्या। फैजाबाद बार एसोसिएशन अयोध्या के वार्षिक चुनाव के लिए हुए नामांकन पर्चों की जांच व नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी हो गयी है। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष व चुनाव अधिकारी के समक्ष हुए जांच में सभी नामांकन वैध पाये गये। साथ ही किसी प्रत्याशी ने अपना नाम वापस नहीं लिया है। इसके पश्चात अब प्रतिष्ठापूर्ण अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री समेत 12 पदों पर होने वाले चुनाव में 45 प्रत्याशी मैदान में है। 6 जनवरी 2026 को होने जा रहे फैजाबाद बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में 2562 मतदाता अपने मतदाधिकार का प्रयोग करेंगे।
बार एसोसिएशन चुनाव में अध्यक्ष के पद पर 5 प्रत्याशी मैदान में है। इन प्रत्याशियों में कालिका प्रसाद मिश्र, बब्बन प्रसाद चौबे, वाई.बी. मिश्र, सूर्यभान वर्मा व जुगुल किशोर मिश्र चुनाव लड़ रहे है। उपाध्यक्ष पद पर 6 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं इन प्रत्याशियों में रणधीर यादव, अंजनी प्रसाद त्रिपाठी उर्फ प्रभूजी, राजेश पाण्डेय, अशोक कुमार सिंह उर्फ मुन्ना, राजेश उपाध्याय व धनुष श्रीवास्तव है। प्रतिष्ठापूर्ण महामंत्री के पद पर 8 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं इन प्रत्याशियों में अजय कुमार श्रीवास्तव, राजेश यादव, प्रदीप कुमार चौबे, शैलेन्द्र कुमार जायसवाल, योगेन्द्र प्रसाद पाण्डेय, अजय वर्मा, विनोद कुमार सिंह व श्री प्रकाश दूबे हैं। संयुक्त मंत्री प्रथम के पद पर संतोष कुमार मिश्र व मनोज कुमार सिंह चुनाव लड़ रहे हैं।
संयुक्त मंत्री द्वितीय के पद पर अखण्ड प्रताप यादव, अजय श्रीवास्तव व पियूषमय त्रिपाठी चुनाव मैदान में है। कोषाध्यक्ष के पद पर राजेन्द्र प्रसाद तिवारी, जय प्रकाश पाल, अशोक कुमार दूबे व महेन्द्र प्रताप तिवारी चुनाव मैदान में किस्मत अजमा रहे हैं। कार्यकारिणी ए के पद पर 5 प्रत्याशियों में जंग छिड़ी है। इन प्रत्याशियों में रामजी गुप्ता, रामचन्द्र यादव, पंकज कुमार द्विवेदी, दुर्गा प्रसाद सिंह व हरेराम शुक्ला हैं। कार्यकारिणी बी के पद पर कौशल कुमार, बद्री प्रसाद यादव, अभय प्रताप सिंह व विजय नारायन तिवारी चुनाव लड़ रहे हैं। कार्यकारिणी सी के पद पर 8 प्रत्याशी चुनावी जंग में हैं। इन प्रत्याशियों में रूद्र प्रकाश मिश्र, सलीम नैयर, अमित तिवारी, प्रदीप कुमार सिंह, अमित कुमार वर्मा, प्रमोद कुमार तिवारी, गोपाल त्रिपाठी व प्रदीप कुमार श्रीवास्तव हैं।
बार एसोसिएशन चुनाव को लेकर कचेहरी में सरगर्मी बढ़ गयी है। प्रत्याशियों ने कचेहरी से लेकर मतदाताओं के घरों तक दस्तक दे रहे हैं। साथ ही अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं महामंत्री पदों के प्रत्याशी जनपद के चारों तहसीलों सोहावल, मिल्कीपुर, बीकापुर व सदर तक जनसम्पर्क कर वहां के मतदाताओं से वोट मांग रहे हैं। शुक्रवार को कचेहरी में कई पदों के प्रत्याशियों ने मतदाताओं के बींच जाकर अपनी जीत के लिए वोट मांगा।