गांधी पार्क को बैरीकेटिंग करने पर जताया दुःख

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। वामदलों के नेताओं ने गांधी पार्क गेट पहुंचकर गणतंत्र दिवस पर आम आदमी के लिए गांधी पार्क को बैरीकेटिंग करने पर दुख जताया है। इन नेताओं ने कहा कि इकहत्तरवें गणतंत्र दिवस पर लोगों को गांधी प्रतिमा पर जाने से रोकना निहायत अफसोसजनक है। भाकपा राज्य कौसिंल के सदस्य अशोक तिवारी, वरिष्ठ भाकपा नेता सूर्य कांत पाण्डेय, भाकपा माले के जिला प्रभारी अतीक अहमद गणतंत्र दिवस पर पार्टी द्वारा होने वाले माल्यार्पण के सिलसिले में गांधी पार्क पहुंचे थे। जहाँ पर भारी बैरीकेडिंग करके गांधी प्रतिमा पर जाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। प्रशासन से इन नेताओं ने गांधी पार्क से अविलंब बैरीकेडिंग हटाने की मांग किया। इन नेताओं ने कहा कि गणतंत्र दिवस पर किसी भी भारतीय को गांधी जी को माल्यार्पण से रोकना असहनीय है और राष्ट्रपिता का, लोकतंत्र का और राष्ट्रीय परम्परा का अपमान है। वामपंथी नेताओं ने जिला प्रशासन से गांधी पार्क को सजा सवार कर जनता के लिए तुरंत खोलने की मांग किया है।

इसे भी पढ़े  साहब! बरसात आने वाली है... नाला साफ करवाईए, नहीं तो घरों में घुसेगा गंदा पानी
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya