मजदूरों का पलायन केन्द्र सरकार की अदूरदर्शिता : सूर्यकांत पाण्डेय

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

मजदूरों का हौंसला बढ़ाने के भाकपा नेता पैदल पहुंचे घर, ग्रामीणों ने किया स्वागत

अयोध्या। अशफ़ाक़ उल्ला खा मेमोरियल शहीद शोध संस्थान के प्रबंध निदेशक सूर्य कांत पाण्डेय ने कहा कि बगैर मजदूर के किसी देश की कल्पना संभव नहीं है। उन्होंने देश में मजदूरों के पलायन को केन्द्र सरकार की अदूरदर्शिता बताते हुए कहा कि भविष्य हमें कभी माफ नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि किसी देश के निर्माण में मजदूरों की सबसे बड़ी भूमिका होती है। श्री पाण्डेय ने देश के मजदूरों के पलायन और बेबसी के खिलाफ तथा पैदल चल रहे मजदूरों के हौसला बढ़ाने के लिए अपने नगर स्थित आवास से पैतृक गांव सनेथू पैदल चलकर गए। गाँव के चौराहे पर ग्रमीणो ने माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र भेटकर स्वागत किया। उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उक्त विचार व्यक्त किया। श्री पाण्डेय सुबह 9 बजे नगर स्थित आवास से चलकर लगभग ढाई घंटे में 18 किमी की दूरी तय किया।
पदयात्रा के दौरान देवकाली, आशापुरा, दर्शन नगर, समाहाकला में स्वागत किया गया। श्री पाण्डेय ने लोगों से सोसल डिस्टेसिंग बनाने, मास्क का प्रयोग अनिवार्य तरीके से करने की अपील किया। उन्होंने अपने संबोधन में आरोप लगाया कि सरकार वैश्विक महामारी से निपटने में नाकाम है। मजदूरों की दुर्दशा के लिए केन्द्र सरकार सीधे तौर पर जिम्मेदार है। सनेथू चौराहे पर स्वागत करने वालों में के के पाण्डेय, शिवप्रकाश पाण्डेय, कपीन्द्र पाण्डेय, अंकित पाण्डेय, उत्कर्ष पाण्डेय, सुधांशु पाण्डेय , सूरज जायसवाल, राजकुमार, विजय यादव आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  कृषि विवि के होनहारों ने देश एवं प्रदेश स्तर पर बढ़ाया मान
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya