सैयद हैदर रजा के चित्रों की लगाई गई प्रदर्शनी

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-साकेत महाविद्यालय में प्राचार्य अभय सिंह ने किया उद्घाटन

अयोध्या। कामता प्रसाद सुंदर लाल साकेत स्नातकोत्तर महाविद्यालय और रजा न्यास, नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में प्रसिद्ध चित्रकार सर सैयद हैदर रजा के चित्रों की प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ अभय कुमार सिंह प्राचार्य साकेत पीजी कॉलेज के द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि के द्वारा तथा कला दीर्घा में मौजूद समस्त कलाप्रेमी द्वारा चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया।

प्रदर्शनी अवलोकन के पश्चात काव्य पाठ का आयोजन किया गया जिसमें में मुख्य रूप से डॉ. कुमुद सिंह, डॉ. स्वप्निल श्रीवास्तव ,डॉ. विशाल श्रीवास्तव और कंचन जायसवाल ने अपनी स्त्री विमर्श से सम्बन्धित कविता का वाचन किया। मुख्य अतिथियों का स्वागत बुके और रामनामी प्रदान कर किया गया।

 

इसे भी पढ़े  सड़क दुर्घटनाओं के चलते न्यूरोसर्जरी की लगातार बढ़ रही आवश्यकता : डॉ. रोहित कुमार पांडे
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya