पीएम मोदी के संकल्पों को परिभाषित करती प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संकल्पों को परिभाषित करती प्रदर्शनी का उद्घाटन क्षेत्रीय महामंत्री राजकिशोर रावत ने सांसद लल्लू सिंह, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव की मौजूदगी में भाजपा कार्यालय पर फीता काटकर किया। प्रदर्शनी में नारी शक्ति से देश की तरक्की, हर गरीब के सिर पर हो अपनी छत, दिव्यांगजनों के सच्चे साथी, जलशक्ति से जनक्रांति, अनुच्छेद 370 हुआ खत्म, संकटमोचन बने मोदी, संसाधन वहीं निर्माण की रफ्तार नई, अब अंतरिक्ष पर भी भारत का दबदबा, मोदी के साथ दुनिया योग पथ पर जैसी झांकियां आकषर्ण का केन्द्र रही।
क्षेत्रीय महामंत्री राजकिशोर रावत ने कहा कि नव भारत के निर्माण के संकल्पों को नीतियों के माध्यम से गतिशील किया गया है। सरकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन से गरीबों व किसानों में उत्साह का माहौल है। सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि गरीबों मजदूरों के उत्थान के संकल्पों को योजनाओं के माध्यम से धरातल पर ला गया है। आतंकवाद पर सरकार ने करारी चोट दी है। कश्मीर में विकास की नयी गाथा लिखी जा रही है। महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि सरकार ने अयोध्या को उसकी गरिमा तथा महिमा के अनुरुप विकसित करने के लिए कई योजनाएं लागू किया है। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि गरीबों को छत, शौचालय, गैस तथा विद्युत कनेक्शन दिया गया है। इस अवसर पर डा बांके बिहारी मणि त्रिपाठी, ओम प्रकाश सिंह, अमित तिवारी, डा मंजूषा पाण्डेय, राधेश्याम त्यागी, शकुंतला त्रिपाठी, रमेश सिंह, शिवकुमार सिंह, परमानंद मिश्रा, अशोक मिश्रा, तिलकराम मौर्या, शैलेन्दर कोरी, इन्द्रभान सिंह, रीना द्विवेदी, स्मृता तिवारी, मुन्ना सिंह, गिरीश पाण्डेय डिप्पुल, कृष्ण मुरारी सिंह, रामधीरज पाण्डेय, प्रमोद मौर्या, डा केबी लाल, दिवाकर सिंह, राजेश सिंह, रामकुमार सिंह राजू, देवेन्द्र मिश्रा दीपू, बब्लू मिश्रा, कुलदीप पाण्डेय, रणधीर सिंह डब्लू, सहित बड़ी संख्या में भाजपाई उपस्थित रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya