जीत से उत्साहित भाजपाईयों ने मनाया जश्न

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-भाजपा कार्यालय पर ढोल की थाप पर थिरकते रहे भाजपा कार्यकर्ता

अयोध्या। जय श्री राम का उद्घोष, चारों तरफ उड़ते रंग, अबीर-गुलाल, आतिशबाजी व विभिन्न गानों व ढोल की थाप पर नाचते भाजपा कार्यकर्ता। इस प्रकार के नजारे थे अयोध्या विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी वेद प्रकाश गुप्ता के सिविल लाइन स्थित चुनाव कार्यालय के। प्रातः से ही मतगणना रूझान आने के बाद ही चुनाव कार्यालय पर कार्यकताओं की भीड़ जमा होना शुरू हो गई। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया मतगणना के रूझान परिणाम बनने लगे। कार्यकताओं का उत्साह बढने लगा। इस दौरान विधायक/प्रत्याशी वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा जनता ने विपक्ष की गुमराह करने की राजनीति का जवाब दिया है।

मोदी और योगी के सुशासन व विकास को जनता ने वोट दिया है। पुनः योगी सरकार बनने से अयोध्या विश्व की सुंदरतम नगरी के रूप में विकसित होगी। महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि यह जीत योगी सरकार के नेतृत्व की जीत है। शासन द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं से जनता के उत्साह की विजय है। महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्र ने कहा कि सरकारों की बिना भेदभाव की नीति सभी का विकास, अंतिम व्यक्ति का उत्थान की नीति का जनता को सर्मथन है। कार्यकताओं के परिश्रम की जीत है।

इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित, पूर्व जिलाध्यक्ष बांके बिहारी मणि त्रिपाठी, पूर्व चेयरमैन विजय गुप्ता, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि पूरा बाजार शिवेन्द्र सिंह, गन्ना चेयरमैन दीपेन्द्र सिंह, विशाल सिंह बाबा, चन्द्र प्रकाश गुप्ता, हरभजन गौड, अनिल सिंह, आसिफ अंसारी, शैलेन्द्र कोरी, अवि आनंद, सुप्रीत कपूर, दिवाकर सिंह, अमल गुप्ता, अभिनव जायसवाल, संतोष यादव, महानगर अध्यक्ष महिला मोर्चा आशा गौड़, बसंती सिंह, रीना द्विवेदी, स्मृता तिवारी, स्वाति सिंह, डा सोनी, मोनिका सिंह, श्यामा शर्मा, लता कश्यप, शकुंतला गौतम सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya