मृतक के परिजनों से मिले पूर्व मंत्री, दी आर्थिक सहायता

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

बीकापुर। दस दिन पूर्व निर्दयता पूर्व अनुसूचित जाति के युवक की हत्या के बाद घर पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव अपने समर्थकों के साथ शनिवार को उसके घर कोरोराघवपुर पहुंच कर परिवार से मिले और शोक संवेदना व्यक्त करते हुए पत्नी सीमा को 25 हजार रुपए की आर्थिक सहायता भी दी गई।
पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव ने कहा कि हैदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम कोरोराघवपुर दलित युवक बब्बू राम की दिन दहाड़े निर्मम हत्या में शामिल हत्यारों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई किए जाने, मृतक परिजन को सुरक्षा दिलाने, शासन प्रशासन से आर्थिक सहायता शीघ्र दिलाए जाने की मांग की है। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संजय यादव, चेयरमैन जुग्गी लाल यादव, आशा राम निषाद, श्याम यादव, लोहा यादव , हृदय राम यादव,अर्जुन भारती, राम कुमार यादव , गोविंद यादव, लल्लन कोरी,ओम प्रकाश यादव, राम सुभावन यादव, आदि लोग उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े  स्वामी रामशरणचार्य महाराज ज्योतिषी का 102 वर्ष की अवस्था में निधन
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya