ईओ विहीन हुआ नगर पंचायत गोसाईगंज

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

विकास कार्यों को तरस रहे नगर पंचायत निवासी

गोसाईगंज। नगर पंचायत गोसाईगंज में विकास कार्य गति नहीं पकड़ पा रही है। इसकी वजह है गोसाईगंज नगर पंचायत में ईओ की कुर्सी का खाली होना। कहना गलत न होगा कि ईओ की गैर मौजूदगी में गोसाईगंज नगर पंचायत विकास कार्यों को तरस रहा है। विकास कार्य ठप पड़ जाने के चलते नगर पंचायत के लोगों में आक्रोश है। वह नगर पंचायत में ईओ की जल्द तैनाती की मांग कर रहे हैं।
नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारी मेघा गुप्ता का दो माह पूर्व स्थानांतरण हो गया। इसके बाद नगर पंचायत में नए ईओ की नियुक्ति नहीं हो पाई और ईओ की कुर्सी खाली रह गई। इस वजह से नगर पंचायत में विकास कार्य पर बुरा असर पड़ने लगा। कई ठेकेदारों के भुगतान अटक गए इसके साथ ही दैनिक मजदूरों का भुगतान भी नही हो पा रहा है। नगर पंचायत में कराए जाने वाले कई कार्य प्रस्तावित होने के बाद भी शुरू नहीं हो सके हैं। इसके चलते नगर पंचायत के लोग खासा परेशान हो उठे हैं।नगर पंचायत अध्यक्ष रमेश चन्द्र कसौधन का कहना है कि ईओ की कुर्सी खाली रहने से नगर पंचायत के विकास पर बुरा असर पड़ रहा है। ईओ के रहने से नगर पंचायत में कोई भी काम नहीं हो पा रहा है। इस संबंध में नगर पंचायत अध्यक्ष ने इसकी शिकायत जिला अधिकारी अयोध्या किया था। इसके बाद भी कोई समाधान नहीं निकल पा रहा है।

इसे भी पढ़े  कुम्भ स्पेशल ट्रेन से कटकर वृद्ध की मौत
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya