स्कूल निगरानी पोर्टल पर सभी स्कूल दर्ज करें विवरण

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-आरटीओ प्रशासन ने स्कूल वाहन फिटनेस हेतु चलाया विशेष अभियान

अयोध्या। अपर मुख्य सचिव परिवहन व परिवहन आयुक्त उत्तर प्रदेश के निर्देशों के क्रम में प्रदेश में संचालित विद्यालयी वाहनों की सुरक्षा, निगरानी एवं वैधानिक अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु परिवहन विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा यूपी इंटीग्रेटेड स्कूल वाहन प्रबंधन पोर्टल (यूपी-आईएसवीएमपी) विकसित किया गया है एवं इस पर विद्यालयी द्वारा संचालित वाहनों का पंजीकरण, दस्तावेज सत्यापन एवं अनुपालन हेतु विभिन्न स्तरों पर मानीटरिंग की जा रही है।

यह पोर्टल दिनांक 01 अप्रैल 2026 से लाइव हो चुका है जिसमें परिवहन विभाग सभी स्कूलों, शिक्षा विभाग आदि के दायित्व निर्धारित है। इसी क्रम में शनिवार को आरटीओ प्रशासन ऋतु सिंह में निरीक्षण एवं समीक्षा कर प्रगति का जायजा लिया एवं स्कूल प्रबंधन व अधिकारियों, कर्मचारियों को स्कूल पोर्टल के संबंध में मुख्यालय के निर्देशों व स्कूल वाहन नियमावली के सभी मानकों का कड़ाई से अनुपालन करने के निर्देश दिये। निरीक्षण में मोटरयान निरीक्षक राजीव कुमार साथ थे।

उल्लेखनीय है अपर मुख्य सचिव मके निर्देश पर माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने बीएसए व डीआईओएस को पोर्टल पर वाहनों का ब्योरा अपलोड कराने के निर्देश दिये हैं। यूपी इंटीग्रेटेड स्कूल वाहन प्रबंधन पोर्टल (यूपी-आईएसवीएमपी) पोर्टल पर सभी विद्यालय को आनबोर्ड करने के पश्चात अपने वाहनों का विवरण अंकित करना होगा। वाहनों का परिवहन विभाग द्वारा भौतिक सत्यापन किया जाएगा।

इस संबंध में मण्डल के अधिकारियों को वीडीयों कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से निर्देशित कर दिया गया है एवं निरंतर समीक्षा भी की जा रही है। आरटीओ द्वारा सभी स्कूल प्रबंधन एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों से अनुरोध की है कि वे सभी स्कूलों को पोर्टल पर आनबोर्ड कराते हुए वाहनों के विवरण अंकित करा लें। साथ ही सभी स्कूलों वाहनो के प्रपत्र परमिट, फिटनेस, बीमा, पीयूसी आदि वैध करा लें व वाहनों में सुरक्षा उपकरण- अग्निशमन यंत्र, फर्स्ट एड बाक्स, खिड़की के दरवाजे, खिड़की में राड, एचएसआरपी, इमरजेंसी द्वारा आदि मानकों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya