अवध विवि कर्मचारी परिषद का कार्य बहिष्कार जारी

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। विश्वविद्यालय के कर्मचारियों की विभिन्न लंबित मांगों को लेकर डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्व विद्यालय अयोध्या कर्मचारी परिषद का कार्य बहिष्कार शुक्रवार को तीसरे दिन भी जारी रहा इस संबंध में परिषद के अध्यक्ष राजेश कुमार पांडे ने बताया कि विश्वविद्यालय कर्मचारियों के विभिन्न समस्याओं के मांग पत्र पर विगत दिनांक 21 नवंबर को सीओ सिटी के समक्ष विश्वविद्यालय प्रशासन तथा कर्मचारियों के मध्य हुई वार्ता का निस्तारण ना होने के कारण सभी कर्मचारी विवश होकर कार्य बहिष्कार पर बैठे हैं और मांगों पर जब तक विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा अभिलंब कार्रवाई नहीं होती तब तक कार्य बहिष्कार लगातार जारी रहेगा इस दौरान कर्मचारियों ने प्रदर्शन भी किया प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों में परिषद के उपाध्यक्ष सौरभ श्रीवास्तव महामंत्री श्याम कुमार संयुक्त मंत्री दिलीप कुमार पाल कोषाध्यक्ष श्यामलाल संगठन मंत्री विवेक कुमार सिंह संतोष मौर्य बालकुमार के अलावा बड़ी संख्या में कर्मचारी शामिल रहेl

इसे भी पढ़े  अयोध्या के प्रमुख स्थानों पर लगेंगे डिस्प्ले कियोस्क
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya