पीएनबी कर्मी की आत्महत्या से गुस्साए कर्मचारी

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-बैंक प्रबंधन के खिलाफ 11 अक्टूबर को करेंगे हड़ताल

अयोध्या। मंडल कार्यालय अयोध्या में बृहस्पतिवार को पीएनबीएसए फैज़ाबाद यूनिट के कर्मचारियों ने साथी कर्मचारी शिवम पांडेय की दुःखद मृत्यु पर श्रद्धांजलि अर्पित की। आत्महत्या से गुस्साए कर्मचारियों ने बैंक प्रबंधन की कर्मचारी विरोधी नीतियों के प्रति नाराजगी जताई। निर्णय लिए कि घटना के विरोध में शुक्रवार से प्रस्तावित हड़ताल अब 11 अक्टूबर को की जाएगी।

शुक्रवार को सभी लोग विरोध स्वरूप शाखाओं में काला फीता बाँध कर कार्य करेगे। मंडल प्रबंधन की ओर से बृहस्पतिवार को अधिकारी संगठन के प्रतिनिधियों के साथ मुख्य प्रबंधक को रुदौली भेज कर जांच के बहाने दूसरे कर्मचारी पर दोष डालने और उसे डराने के प्रयास की निंदा किए।

11 को एक दिवसीय हड़ताल का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया और गोंडा बलरामपुर और सुल्तानपुर इकाई के सदस्यों से प्राप्त प्रतिक्रिया के स्वरूप अपेक्षा की गई कि वे भी 11 को हड़ताल में शामिल हों। इस मौके पर रवि यादव, अरविंद कनौजिया, शिव शंकर सिंह यादव, पद्मिनी श्रीवास्तव, अंकित, सतीश चंद्र आदि कॉमरेड्स मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  गाजीपुर निवासी युवक की हत्या में उसका साथी गिरफ्तार
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya