पूरे प्रदेश में इमरजेंसी जैसे हालात : आनन्दसेन यादव

by Next Khabar Team
1 minutes read
A+A-
Reset

सोहावल तहसील में धरना प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

सोहावल। पूरे प्रदेश में इमरजेंसी जैसे हालात बने हुए हैं प्रदेश सरकार के गलत व असंवैधानिक फैसलों से सभी वर्ग परेशान व हैरान हैं। यह आरोप प्रदेश सरकार पर पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव ने सोहावल तहसील पर आयोजित धरना प्रदर्शन में लगाए। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर धरना प्रदर्शन का आयोजन हुआ था। श्री सेन ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के हालात बद से बदतर हो गए हैं सभी वर्ग परेशान हैं। धरने को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष इंदूसेन यादव ने कहा कि प्रदेश में महिलाएं व छात्राएं सुरक्षित नहीं है। समाजवादी छात्र सभा के निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिमेष प्रताप सिंह राहुल ने कहा कि पूरे प्रदेश में लूट, हत्या, डकैती व दुष्कर्म की घटनाओं का तांडव हो रहा है और सरकार के लोग हाथ पर हाथ धरे हुए बैठे हैं।
धरने को संबोधित करते हुए पार्टी के पूर्व प्रवक्ता व सपा नेता ओम प्रकाश ओमी ने कहा कि प्रदेश के हालात दिनों दिन खराब होते जा रहे हैं। कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। ओमी ने बताया कि धरने की अध्यक्षता बीकापुर विधानसभा के निवर्तमान अध्यक्ष कृष्ण कुमार पटेल व संचालन युवजन सभा के निवर्तमान प्रदेश सचिव जय सिंह यादव ने किया। धरने के उपरांत राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन सोहावल के तहसीलदार विजय कुमार सिंह को सौंपा गया। धरने को रामचेत यादव, साहब लाल यादव, चंद्रभान यादव, अनुराग सिंह, दिवाकर कनौजिया, जयप्रकाश यादव, राम सिंह, जुग्गी लाल यादव, डा0 अनिल यादव आदि ने संबोधित किया।

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya