बुजुर्ग महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

मिल्कीपुर। इनायतनगर थाने के हैरिंग्टनगंज पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम सराय मुजरा मजरे भिटवा में अपनी बहन के यहाँ रह रही एक बुजुर्ग महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला के सिर में चोट लगी है। घटना बीती रात की बताई जाती है। गुरुवार की सुबह पुलिस को घटना की जानकारी हुई तो वह मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका अपनी बहन के यहां सात-आठ साल से रहती थी। इनायतनगर इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह ने बताया कि हैरिंग्टनगंज पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम सराय मजरा के मजरे भिटवा में बहुता 80 वर्ष पत्नी स्वर्गीय गया प्रसाद पाल अपनी बहन के यहां रहती थी। जिसकी बुधवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के साथ कोई नहीं रहता था। मृतका की बहन का लड़का मुंबई में रहता है। उसको सूचना दी गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

इसे भी पढ़े  हर्ष फायरिंग में बच्चे की मौत का आरोपी गिरफ्तार
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya