चारपाई पर सो रहे बुजुर्ग को सांप ने डसा, इलाज के दौरान मौत

by Next Khabar Team
1 minutes read
A+A-
Reset

– इनायतनगर क्षेत्र के ग्राम सहुलारा में शनिवार सुबह हुई घटना

अयोध्या। घर के बरामदे में चारपाई पर सो रहे बुजुर्ग को सांप ने डस लिया। इसकी जानकारी उन्होंने घर वालों को दी। थोड़ी ही देर में गांव वालो की भारी भीड़ जुट गई। आनन-फानन में परिवार के लोगों ने ग्रामीणों की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। शव को मोर्चरी में रखवा कर अस्पताल प्रशासन ने पोस्टमार्टम के लिए मेमो कोतवाली पुलिस को भेजा है।

घटना इनायतनगर थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम सहुलारा निवासी राम लखन (60) पुत्र शिवराम को शनिवार भोर सांप ने डस लिया। जानकारी होते ही सुबह 5 :15 बजे परिवार के लोग उन्हे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। अस्पताल की इमरजेंसी में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर आशुतोष प्रताप सिंह ने परीक्षण के बाद उन्हें भर्ती कर लिया। गम्भीर हालत में इलाज शुरू हुआ लेकिन कुछ घण्टे बाद बुजुर्ग की मौत हो गई।

बुजुर्ग को जिला अस्पताल लाने वाले उनके बेटे यशवंत ने बताया कि पिताजी अपने चारपाई पर सो रहे थे। इसी दौरान बिस्तर पर पहुंचे सांप ने उनको काट लिया। मौत की जानकारी पर घर मे कोहराम मच गया। जिला अस्पताल प्रशासन का कहना है कि शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पोस्टमार्टम के लिए मेमो नगर कोतवाली पुलिस को भेजवाया गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद भाजपा नेता चंद्रभान पासवान मृतक किसान के घर पहुंच कर परिजनों को सांत्वना दिया तथा हर संभव प्रशासन से मदद दिलाने का आश्वासन दिया।

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya