जमीनी विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-सूचना पर पहुंची कुमारगंज पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया

मृतक जमुना प्रसाद यादव (फाइल फोटो)

अयोध्या। थाना कुमारगंज क्षेत्र के चौधरीपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुए विवाद में एक बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना से गांव में सनसनी फैल गई और परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम चौधरीपुर (गोड़वा) निवासी जमुना प्रसाद यादव 65 वर्ष अपने घर पर दरवाजा लगा रहे थे। इसी दौरान गांव के ही विपक्षी पक्ष के लोगों से कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि विपक्षी मारपीट पर उतारू हो गए। मृतक के पुत्र राम अवतार ने बताया कि देवनारायण तथा गीता,राम विशाल समेत अन्य लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

आरोप है कि हमलावरों ने जमुना प्रसाद के सिर पर लाठी से वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। मारपीट में अन्य लोग भी शामिल बताए जा रहे हैं। वही बीच बचाव के दौरान मृतक की पत्नी प्रेमा देवी उम्र 60 वर्ष बेटा रामवतार एवं आशाराम तथा बहूं कुसुम तथा अंजलि भी घायल हो गए ।

घटना के बाद परिजन आनन-फानन में जमुना प्रसाद को उपचार के लिए संयुक्त सौ शैय्या चिकित्सालय कुमारगंज ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।सूचना पर पहुंची कुमारगंज पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इसे भी पढ़े  जमीनी विवाद में चले लाठी-डंडे, हुई आगजनी

थाना अध्यक्ष कुमारगंज संतोष कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला जमीनी विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है तथा जिन पर आरोप है उनको हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं मृतक जमुना प्रसाद नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज में चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी थे और सेवानिवृत्ति थे ,महीनों से चल रहा था दोनों पक्षों में विवाद पुलिस ने पाबंद भी किया था।

मृतक फाइल फोटो

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya