मिल्कीपुर। कुएं में गिरकर अधेड़ की हुई दर्दनाक मौत सूचना के बाद पहुंची स्थानीय पुलिस पंचायत नामा भरा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा घटना कुमारगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत अमराहर गांव की है। कटैया भादी गाव निवासी (55 )वर्षीय अधेड़ रामाधार प्रजापति रात में सो रहे थे अचानक उठकर दिशा मैदान के लिए निकले कि दरवाजे पर ही स्थित कुएं में डगमगा कर गिर गए जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम गया। आनन-फानन में किसी तरीके से अधेड़ को निकाला कर जब तक अस्पताल ले जाने की व्यवस्था करते तब तक मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची कुमारगंज पुलिस ने पंचायत नामा भरा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय लेखपाल विरेंद्र कुमार मौके पर पहुंचकर जानकारी लेते हुए उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया।
123
इसे भी पढ़े अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण को लेकर सुप्रीम कोर्ट में हिंदू महासभा की याचिका स्वीकृत
previous post