वैक्सीनेशन के बाद आठ महिला सिपाहियों की बिगड़ी तबियत

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

– राम जन्मभूमि दर्शन मार्ग पर थी तैनात

अयोध्या। श्री राम जन्मभूमि के दर्शन मार्ग के चेकिंग प्वाइंट पर तैनात आठ महिला कांस्टेबल की तबीयत अचानक बिगड़ गयी। बेचैनी और मूर्छा आने के लक्षण के बाद सभी को श्रीराम अस्पताल में भर्ती कराया गया। इन सभी महिला सिपाहियों को शुक्रवार को कोविड-19 की वैक्सीन लगाई गई थी। ये सभी महिला सिपहा राम जन्मभूमि दर्शन मार्ग के चेकिंग प्वाइंट पर ड्यूटी में तैनात थी। रामलला के दर्शन मार्ग पर महिलाओं के तीन चेकिंग बूथ पर मिलाकर सात महिला कांस्टेबल अस्वस्थ हुई हैं। शुक्रवार को डीआईजी समेत जिले भर के पुलिस अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को कोविड-19 की वैक्सीन लगाई गई थी। अन्य सभी अधिकारी और पुलिसकर्मी पूरी तरह से स्वस्थ हैं । सिर्फ इन्हीं आठ महिला पुलिस कर्मियों के तबीयत बिगड़ने की जानकारी मिली है। महिला आरक्षियों का इलाज कर रहे चिकित्सक डॉ. उज़ैर अहमद अंसारी ने कहा कि यह सभी लक्षण सामान्य हैं। इस तरीके की समस्याएं कोरोना के वैक्सीन लगने के बाद आ सकती हैं।

इसे भी पढ़े  मिल्कीपुर उपचुनाव : मतगणना की तैयारियां पूरी, सुबह 8 बजे शुरू होगी मतगणना
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya