हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा ईद-उल-फितर

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-कड़ी सुरक्षा के बीच सकुशल सम्पन्न हुई ईद की नमाज

अयोध्या। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शनिवार को ईद की नमाज सकुशल सम्पन्न हो गई। शहर के सिविल लाइन स्थित ईदगाह पर पहुंचे मुस्लिम समाज के लोगों ने नमाज अदा कर देश में अमन व शांति की दुआ मांगी। नमाज के बाद सभी ने एक-दूसरे से गले मिल ईद की मुबारकबाद दी।

सिविल लाइन स्थित ईदगाह पर नमाज के दौरान पुलिस महानिरीक्षक प्रवीण कुमार, जिलाधिकारी नितीश कुमार, पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुनिराज, अपर जिलाधिकारी नगर सलिल कुमार पटेल, एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट अरविंद कुमार द्विवेदी, सीओ सिटी आदि अधिकारीगण भी मौजूद रहे।

इस दौरान पुलिस महानिरीक्षक, जिलाधिकारी व एसएसपी ने जनपद वासियों को ईद की बधाई दी। जिलाधिकारी नितीश कुमार ने बताया कि जनपद में ईद उल फितर का पर्व पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है उन्होंने जनपद वासियों की ओर से सभी लोगों को ईद की शुभकामनाएं दी। ईद उल फितर के पावन पर्व के अवसर पर मंडल आयुक्त श्री गौरव दयाल ने भी सभी लोगों को ईद की हार्दिक शुभकामनाएं दी।

इसे भी पढ़े  शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी : राजेश कुमार
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya