गरीबी को दूर करने का सबसे अच्छा उपाय शिक्षा

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

– केन्द्रीय मंत्री व उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव प्रभारी धर्मेन्द्र प्रधान से छात्रों ने संवाद स्थापित किया

अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय में आयोजित युवोत्थान कार्यक्रम के दौरान केन्द्रीय मंत्री व उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव प्रभारी धर्मेन्द्र प्रधान से छात्रों से संवाद स्थापित किया। इस दौरान चुनाव से लेकर शैक्षिक परिवेश के विषय में छात्र छात्राओं ने उनसे प्रश्न पूछे। जिसका उन्होने विस्तार से जवाब दिया। कुश्ती में वैश्विक स्तर पर प्रसिद्ध बविता फोगाट ने योगी सरकार के कार्यकाल की तुलना पिछली सरकारों से की। कार्यक्रम की शुरुवात दीपप्रज्जवल व वंदेमातरम के द्वारा हुई। बीटेक के छात्र मनीय यादव ने केन्द्रीय मंत्री धमेन्द्र प्रधान से सवाल पूछा कि इस चुनाव में मुद्दा क्या होगा। क्या युवा इसके केन्द्र में होगा।

केन्द्रीय मंत्री ने जवाब दिया कि चुनाव में मुद्दा होना चाहिए कि समाज में समानता कैसे होगी। दरिद्रता से मुक्ति कैसे मिलेगी। सभी को सुरक्षा कौन दे सकता है। नौजवानों की आकाक्षांओ को कौन पूरा कर सकता है। यही मुद्दे लेकर हम चुनाव में जायेंगे। बीए प्रथम वर्ष के छात्र देव प्रताप सिंह ने पेपर लीक को लेकर सवाल पूछा तो केन्द्रीय मंत्री ने जवाब दिया कि यह दुघर्टना या षड़यंत्र जो भी हो दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जा रही है। युवाओं का भरोसा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर है। एमबीबीएस के छात्र बृजेश तिवारी ने मदरसों को बैन करने को लेकर सवाल पूछा तो केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि सच्चर कमेटी की रिपोर्ट में आया था अल्पसंख्यकों की बड़ी आबादी गरीब है। गरीबी को दूर करने का सबसे अच्छा उपाय शिक्षा है। शिक्षा रोजगार परक होनी चाहिए।

इसे भी पढ़े  भविष्य को सुरक्षित व सकारात्मक बनाना ही जीवन का मुख्य उद्देश्य : प्रो. जगदीश

हम सबका साथ सबका विकास व सबका विश्वास के साथ सबका प्रयास के सिद्धान्त पर काम कर रहे है। आईआईटी अयोध्या की छात्रा राजश्री गुप्ता ने कहा कि लाकडाउन में आनलाईन शिक्षा में कई छात्रों के कोर्स पीछे रह गये है। इनके लिए सरकार क्या कर रही है। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि कोविड काल की त्रासदी ने पूरे विश्व को हिला दिया था। इसके लिए काउसलिंग समेत सभी विकल्पों पर सरकार काम का कर रही है। वहीं विश्वविद्यालय के छात्र हर्षित कुशवाहा ने जब हिन्दी विषय से प्रारम्भिक शिक्षा ग्रहण करने वालों छात्रों की हाई एजूकेशन में इंग्लिश मीडियम की शिक्षा को लेकर दिक्कतें बताई तो केन्द्रीय मंत्री ने अपना सम्बोधन इसी से शुरु किया। उन्होने कहा कि विश्व की बड़ी अर्थव्यवस्था रुस, चीन, जापान, जर्मनी की अपनी भाषा है। अमेरिका सबसे नवनिर्मित देश है।

इससे यह साबित होता है कि अच्छी अर्थव्यवस्था के लिए अंग्रेजी जानना जरुरी नहीं है। फिर भी हम अंग्रेजों के अधीन रहने के कारण अंग्रेजी को लेकर स्वतंत्रता के बाद भी दुविधा में रहे। सरकार ने सभी स्थानीय भाषाओं में पढ़ाई प्रारम्भ करने जा रही है। अगर हम तमिल सीखेंगे तो चेन्नई में भी हमे रोजगार मिलेगा। शिक्षा में यह व्यवस्था 75 साल बाद शुरु हुई है। कुश्ती में अंतराष्ट्रीय स्तर पर पदक विजेता बविता फोगाट ने कहा कि प्रियंका गांधी का एक पोस्टर लगा है। लड़की हूं लड़ सकती हूं। अब 50 साल की उम्र में प्रियंका गांधी को यह पता चला है कि वह लड़की है और लड़ सकती है। परन्तु यहां देश लड़किया लड़कर पदक ला चुकी है।

इसे भी पढ़े  श्रीराम एयरपोर्ट व अमृत बॉटलर्स ने त्रिलोदकी गंगा को कर दिया तहस-नहस

यह स्लोगन उनके भाई के लिए है जो उन्हें लड़ने नहीं देना चाहते। अखिलेश सरकार का गुण्डाराज आपने देखा है। योगी सरकार का रामराज्य में हम खुद को सुरक्षित महसूस करते है। संचालन युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री हर्षवर्धन सिंह ने किया। इस अवसर पर मोर्चा की प्रदेश मंत्री अर्चना मिश्रा, मोर्चा के महानगर अध्यक्ष रवि शर्मा, जिलाध्यक्ष सुनील मिश्रा, सार्थक प्रताप तिवारी, विवेक सिंह मोनू, सुभाष यादव, श्रेया सिंह, अंकित त्रिपाठी, अमन तिवारी बिट्टू, शुभेन्द्र सिंह, आकाश सोमवंशी मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya