एनएच पर किसी भी स्थिति में ई-रिक्शा न चलने पाए : प्रवीण कुमार

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-मण्डलायुक्त व आईजी द्वारा की गई कानून व्यवस्था की मंडलीय समीक्षा बैठक

अयोध्या। मण्डलायुक्त गौरव दयाल व पुलिस महानिरीक्षक प्रवीण कुमार द्वारा मण्डल स्तरीय कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक आयुक्त सभागार में आयोजित की गई। बैठक में अपर आयुक्त प्रशासन अजयकांत सैनी, जिलाधिकारी अयोध्या निखिल टीकाराम फुंडे व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव ग्रोवर सहित मण्डल के समस्त जिलों के जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

मण्डलायुक्त ने कहा कि प्रत्येक थाना समाधान दिवस के दौरान थानो में कम से कम 05 बड़े भूमि विवाद स्वतः चिन्हित किए जाए और उनमें राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम तत्काल प्रभाव से कार्यवाही कर त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा कि भूमि विवादों का शीघ्र समाधान न केवल शांति व्यवस्था के लिए आवश्यक है, बल्कि इससे आमजन का शासन प्रशासन पर विश्वास भी सुदृढ़ होता है।

आई0जी0 ने मानक के विपरीत बजने वाले डीजे पर सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि ऐसे मामलों में विशेष अभियान चलाया जाए और दोषियों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जाए। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) पर किसी भी स्थिति में ई-रिक्शा न चलने पाए इसके लिए यातायात पुलिस एवं स्थानीय प्रशासन विशेष सतर्कता बरतें।

इसे भी पढ़े  समाजवादियों ने 2027 में सरकार बनाने का लिया संकल्प
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya