दुर्गापूजा महोत्सव व रामलीलाओं को लेकर हुई बैठक

by Next Khabar Team
2 minutes read
A+A-
Reset

पूजा समितियों की समस्याओ के निस्तारण का महापौर ने दिया आश्वासन

अयोध्या। आगामी 29 सितम्बर से प्रारम्भ होने वाले नवरात्रि मे होने वाली दुर्गापूजा महोत्सव एवं अयोध्या धाम की रामलीलाओ का मंचन गत वर्ष से अधिक भव्य एवं आकर्षक बनाने हेतु माननीय महापौर ऋषिकेश उपाध्याय की अध्यक्षता मे केन्द्रीय दुर्गापूजा एवं रामलीला समन्वय समिति साकेत के पदाधिकारियों तथा समस्त दुर्गापूजा और रामलीला समितियों के पदाधिकारिओं एवं नगर निगम के अधिकारियों की एक संयुक्त बैठक नगर निगम के तिलक हाल मे सम्पन्न हुई जिसको सम्बोधित करते हुये महापौर ने केन्द्रीय समिति द्वारा उठाई गयी समस्त समस्याओ के समय पूर्ण निस्तारण का पूर्ण आश्वासन दिया। महापौर ने स्वच्छता की अपील करते हुये कहा कि नगर निगम की तरफ से प्रत्येक पूजा पंडाल पर 1-1 कूड़ादान रखे जाएगे। उन्होने केन्द्रीय समिति से अपील किया कि इस वर्ष का महोत्सव प्लास्टिक मुक्त बनाते हुए कम से कम 5 पूजा पांडाल ऐसे माडल बनाए जाये जहाँ की पूजा शत प्रतिशत प्लास्टिक मुक्त हो जिससे अयोध्या का यह संदेश पूरे प्रदेश मे जाये। इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ दुर्गा, प्रभु श्रीराम एवं केन्द्रीय समिति के संस्थापक स्वर्गीय श्रीभगवान जायसवाल के चित्रो पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। नगर आयुक्त नीरज शुक्ला ने बेसहारा जानवरो, टूटी हुई नालियों एवं सड़कों तथा नगर निगम से संबन्धित अन्य सभी समस्याओ को ठीक करके गत वर्ष से बेहतर व्यवस्था देने का आश्वासन दिया। बैठक का संचालन करते हुये सहसंयोजक गगन जायसवाल ने महोत्सव को प्लास्टिक मुक्त कराने मे पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। बैठक को नगर मजिस्ट्रेट, केन्द्रीय समिति के संरक्षक भागीरथ पचेरीवाला, सरदार राजेन्द्र सिंह छाबड़ा, शक्ति सिंह, राजेन्द्र प्रताप सिंह, उग्रसेन मिश्रा, ओमप्रकाश जायसवाल एवं पुलिस विभाग के समन्वयक जे0 एन0 चतुर्वेदी, पार्षद एवं नगर निगम समन्वयक समिति के सदस्य राजेश गौड़, अशोक कनक, आलोक शंकर, राजेश जायसवाल, पवन निषाद, रोहिताश्व चंद राजू, चन्दन गुप्ता, बजरंगी साहू आदि ने भी सम्बोधित करते हुए अपने अपने जोन की समस्याओ को रखा। केन्द्रीय समिति के प्रवक्ता डा शैलेन्द्र विक्रम सिंह ने बताया कि बैठक मे केन्द्रीय समिति के पदाधिकारी केशव बिगुलर, विद्युत विभाग के प्रमुख सुप्रीत कपूर तथा प्रभारी तारकेश्वर शर्मा, उपसभापति सुधीर नारायण श्रीवास्तव एवं अभय श्रीवास्तव, हाजी असद, अन्नू जायसवाल, मुरारी सिंह यादव, कमलेश सोलंकी, बुद्धिपाल, प्रजापति, अर्जुन यादव, श्रीकृष्ण, विक्की सिंह, फरीद कुरैशी, विशाल पाल, जगत नारायण, सलमान हैदर, संतोष सिंह आदि पुजारी चंचल दास, अमित गुप्ता, विशाल गुप्ता, अर्जुन सोनी, वीरेन्द्र गौतम एवं अंजनी पाण्डेय, दीपक जायसवाल आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya