सांसद लल्लू सिंह के प्रयासों की बदौलत दशरथ समाधि से दिलासीगंज बंधा का निर्माण जल्द

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

पर्यटन बढ़ने से अयोध्या में रोजगार के नये अवसर उपलब्ध होगें

अयोध्या। सांसद लल्लू सिंह के प्रयासों की बदौलत दशरथ समाधि से दिलासीगंज बंधा का जल्द निर्माण प्रारम्भ होगा। शासन की तरफ से इसकी स्वीकृति मिल गयी है। क्षेत्रवासियों द्वारा काफी दिनों से इसकी मांग की जा रही है। सांसद लल्लू सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में अयोध्या को विश्व की सर्वोत्तम नगरी बनाने के उद्देश्य से यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यहां परियोजनाओं की श्रृंखलाएं प्रदान की है। जिससे अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर परिवहन समेत सभी वैश्विक मानकों के अनुसार सुविधाएं प्राप्त हो सके।

उन्होंने बताया कि अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं को वैश्विक मानकों के अनुसार सुविधाएं प्रदान करने के लिए सरकार कटिबद्ध है। अयोध्या में अंतराष्ट्रीय सुविधाओं से युक्त रेलवे स्टेशन का निर्माण किया जा रहा है। विदेशी पयर्टकों व भारत के विभिन्न स्थानों से आने वाले भक्तों की सुविधा हेतु अयोध्या में एयरपोर्ट निर्माण का कार्य प्रगति पर है। उन्होने बताया कि अयोध्या को विश्व स्तर की नगरी के रूप में सजाया व सवांरा जा रहा है। राम मंदिर के निर्माण होने के साथ-साथ अयोध्या आने वाले श्रृद्धालुओं की संख्या में वृद्धि हो रही है। जिसके लिए अयोध्या को पर्यटन नगरी के रूप में विकसित किया जा रहा है। पर्यटन बढ़ने से अयोध्या में रोजगार के नये अवसर उपलब्ध होगें।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya