सड़कों की बदहाली के चलते हो रही परेशानी : सरोज यादव

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-सपा महिला सभा ने एसडीएम को सौंपा मांगपत्र

अयोध्या। समाजवादी पार्टी की निवर्तमान महिला सभा अध्यक्ष सरोज यादव ने अपने साथियों के साथ एसडीएम सदर राम सिंह शुक्ला को मांग पत्र सौंपते हुए कहा की हमारे शहर की सभी सड़क जगह जगह चाहे वह हाईवे हो या सर्विस लेन की हालत बहुत जर्जर है कहीं-कहीं तो गड्ढा में तब्दील हो गई हैं जिससे आए दिन दुर्घटना भी होती रहती है जिसकी वजह से लोगो को अपनी जान भी गंवाना पड़ता है।

आवागमन बाधित हो रहा है, इसी में त्यौहार भी नजदीक है लेकिन सुरक्षा एवं सड़क की मरम्मत की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। यादव ने कहा की नगर निगम की सभी व्यवस्थाएं बद से बदतर हैं इससे अच्छा नगरपालिका अपना काम करती थी कम से कम सुविधा नहीं थी तो पैसा भी नहीं लेती थी। निगम में नए 41 जुड़े गांव लावारिस की तरह है जहां किसी प्रकार की कोई व्यवस्था नहीं उपलब्ध कराई गई है फिर भी टैक्स के नाम पर बेधड़क वसूली हो रही है ।

सड़कों पर बिछी वाटर पाइप लाइन जगह-जगह से लीक हो रही है जिससे पानी की बर्बादी हो रही है एवं सड़क खराब भी हो रही है, गली मोहल्ले के लोग परेशान है लेकिन कहां जाए।

 

इसे भी पढ़े  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज़ लिमिटेड (AESL) अयोध्या के छात्र JEE Advanced 2026 में हुए क्वालिफ़ाई
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya