डीएम के न पहुंचने पर निराश दिखे फरियादी

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

बीकापुर समाधान दिवस में विधायक शोभा सिंह ने एसडीएम के साथ सुनी फरियाद

बीकापुर। तहसील सभागार में आयोजित जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम के न पहुचने पर तमाम फरियादी निराश दिखे। जबकि अनेक फरियादी वापस भी लौटे। आज यहां आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में इलाकाई विधायक श्रीमती शोभासिंह चौहान उनके पुत्र डा0 अमित कुमार सिंह चौहान‚ सूर्यप्रसाद श्रीवास्तव भी फरियादियों की कई शिकायत सुनकर निस्तारण के निर्देश दिये तथा कई असहाय वृद्ध फरियादियों को सम्पूर्ण समाधान दिवस में शिकायते सुनने के बाद उन्हे ठण्ड से राहत देने के लिए कम्बल भी दिये। यहां मंगलवार को आयोजित समाधान दिवस में कुल 172 शिकायते आयीं। जिनमें 12 शिकायतो का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों को सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों/प्रतिनिधियों को समयावधि के अन्दर निस्तारित करने के लिए बतौर डीएम के प्रतिनिधि उपजिलाधिकारी ने निर्देशित किया। ज्यादातर शिकायते राजस्व से सम्बन्धित रही। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण संजय कुमार सीएमओ डा0 अशोक कुमार के अलावां पुलिस क्षेत्राधिकारी अरविन्द चौरसिया तहसीलदार दिगविजय सिह अपर तहसीलदार गजानन दूबे सहित पुलिस वन विद्युत विकास आपूर्ति समाज कल्याण शिक्षा पशुधन निकाय सहित सभी विभागों के अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे

इसे भी पढ़े  अंटार्कटिका पृथ्वी का सबसे बड़ा महाद्वीप : प्रो. जसवंत सिंह
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya