नशा मुक्त भारत अभियान : दिलाई गई सामूहिक शपथ

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

 शिक्षकोंकर्मचारियों  छात्रों को सामूहिक शपथ दिलाई गई

अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के स्वामी विवेकानंद सभागार में विश्वविद्यालय की अधिष्ठाता छात्र कल्याण द्वारा बुधवार को नशा मुक्त भारत अभियान के तहत शिक्षकों, कर्मचारियों व छात्र-छात्राओं को नशे से मुक्त रहने के लिए सामूहिक शपथ दिलाई गई।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 अखिलेश कुमार सिंह के दिशा-निर्देशन में विश्वविद्यालय सलाहकार समिति के सदस्य प्रो0 आरके तिवारी ने नशा मुक्त भारत अभियान के अन्तर्गत आह्वान किया कि सक्षम एवं सामर्थ्य भारत के लिए युवाओं को नशे से दूर रहना होगा। यह अभियान जन-जन तक पहुॅचे इसके लिए प्रो0 तिवारी ने सभागार में उपस्थित छात्रों को सामूहिक रूप से नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर कुलसचिव उमानाथ, प्रो0 एसएस मिश्र, प्रो0 नीलम पाठक, डॉ0 सुरेन्द्र मिश्र, डॉ0 अभिषेक कुमार, कर्मचारी संघ के अध्यक्ष डॉ0 राजेश सिंह सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रही।

इसे भी पढ़े  सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya