परमहंस राम मंगलदास जन्मोत्सव पर किया गया औषधि वितरण

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। श्री अयोध्या धाम स्थित गोकुल भवन के कृपा पुरुषोत्तम् परमहंस राममंगल दास महाराज के जन्मोत्सव समारोह का शुभारम्भ पौराणिक सिद्धपीठ श्रीहनुमानगढ़ी नाका के संरक्षक/अध्यक्ष महान्त परमहंस रामदास व नेताजी सुभाषचन्द्र बोस राष्ट्रीय विचार केन्द्र के अध्यक्ष शक्ति सिंह ने औषधि वितरण शिविर का उद्घाटन करके किया। इससे पूर्व उपस्थित समस्त भक्तगणों ने श्री महाराज की आरती एवं मार्ल्यापण करके पूजा अर्चना किया। शिविर में पार्षद ओम प्रकाश अंदानी एवं पार्षद प्रतिनिधि मुरारी सिंह यादव ने अपने-अपने क्षेत्र में प्रचार करके क्षेत्रवासियों को निःशुल्क औषधि दिलवायी। कार्यक्रम के संयोजक एवं सुरेन्द्र बहादुर सिंह सेवा संस्थान के सचिव डॉ0 शैलेन्द्र विक्रम सिंह ने उपरोक्त जानकारी देते हुये बताया कि टी0वी0एस0 मेमोरियल होम्योहाल मसौधा मोतीनगर के डॉ0 अभिषेक सिंह के सौजन्य से आयोजित उपरोक्त शिविर में केन्द्रीय दुर्गापूजा एवं रामलीला समन्वय समिति के तारकेश्वर शर्मा, ज्ञानेश आप्टे, आकाश रावत, सनी पल्सर, अरूण शर्मा, प्रवेश शुक्ला एवं पुजारी रामनेवाज तिवारी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

इसे भी पढ़े  सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya