पांच सौ वर्षों का सपना हुआ पूरा : महंत ज्ञान दास

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

30 वर्षों बाद रामलला के दरबार पहुंचे श्रीमहंत ज्ञान दास महाराज, हुए भावुक किया रामलला का दर्शन पूजन

अयोध्या। श्रीरामलला के प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद आज 30 वर्षों बाद धर्म सम्राट हनुमानगढ़ी के शीर्ष श्रीमहंत ज्ञान दास महाराज भगवान रामलला के दरबार पहुंचे। रामलला को निहारते हुए महंत जी एकदम भावुक हो गये। रामलला का दर्शन पूजन करते हुए श्रीमहंत ज्ञान दास महाराज बोले आज बहुत ही खुशी की अनुभूति हुई। भावुक पल है, मेरे पास ऐसा कोई शब्द नही है। जिससे वह इसकी खुशी बयां कर सकें। लेकिन जो हुआ, बहुत अच्छा हुआ। चारों तरफ हो रहे जय श्री राम के नारे खुशी का माहौल बना रहे थे। चारों ओर हर्षोल्लास का वातावरण छाया है।

यह बहुत ही अविस्मरणीय पल था। जो कभी ना भूलने वाला है। उन्होंने कहा कि 5 सौ वर्षों के लंबे संघर्ष बाद हमारे आराध्य श्रीरामलला सरकार दिव्य, भव्य, नूतन मंदिर में विराजमान हुए। जहां हम सब उनकी आरती-पूजन, दर्शन कर रहें है। जो सपना हम सबने सैंकड़ों वर्ष पहले देखा था। वह सपना साकार हुआ। रामलला टेंट से निकलकर अपने भव्य मंदिर में विराजमान हुए।

श्रीमहंत ज्ञान दास महाराज के उत्तराधिकारी संकट मोचन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत संजयदास महाराज ने कहा कि हम सबको गर्व की अनुभूति हो रही। यह पल गौरवांवित करने वाला है। इस ऐतिहासिक पल के हम सभी साक्षी बने। महंत संजय दास ने कहा कि हमारी पीढ़ी सबसे अधिक सौभाग्यशाली है। जो हम सबने श्रीरामलला सरकार को भव्य मंदिर में विराजमान होते देखा। उनका दर्शन- पूजन किया। राममंदिर के लिए ना जानें कितने लोग बलिदान हो गए। लोगों ने अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। आज भव्य राममंदिर निर्माण के साथ उनका सपना साकार हुआ।

इसे भी पढ़े  शुक्रवार शाम से रविवार तक जिले में बंद रहेंगी सभी डाक सेवाएं

मंदिर में भजन गायक कन्हैया मित्तल ने श्रीमहंत जी का आशीर्वाद लिया।इस मौके पर गोपाल जी, वरिष्ठ पुजारी हेमंत दास, मोहन दास, अभिषेक दास, अंकित दास, शिवम श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद रहें।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya