डॉ. विनोद कुमार चौधरी इंडो-ग्लोबल इंटरनेशनल एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय ने ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती लैंग्वेज यूनिवर्सिटी लखनऊ में आयोजित 7 इंटरनेशनल कांफ्रेंस ऑन एनवायर्नमेंट एंड सोसायटी (आईसीईएस–2025) में उल्लेखनीय सफलताएँ प्राप्त कर विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ाया।

सम्मेलन 6–7 दिसंबर 2025 को ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती लैंग्वेज यूनिवर्सिटी लखनऊ में आयोजित किया गया, जिसमें देश-विदेश के अनेक प्रतिष्ठित संस्थानों ने सहभागिता की।
विश्वविद्यालय के प्राध्यापकों को अंतरराष्ट्रीय सम्मान पर्यावरण विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. विनोद कुमार चौधरी को उत्कृष्ट शैक्षणिक योगदान, अनुसंधान कार्य और नेतृत्व क्षमता के लिए इंडो-ग्लोबल इंटरनेशनल एक्सीलेंस अवार्ड – 2025 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान विश्वविद्यालय के लिए अत्यंत गौरव का क्षण रहा।

डॉ. नमिता गुप्ता को “बेस्ट फैकल्टी अवार्ड – 2025” विभाग की शिक्षिका डॉ. नमिता गुप्ता को शिक्षण उत्कृष्टता, शोध निर्देशन और निरंतर शैक्षणिक योगदान के लिए बेस्ट फैकल्टी अवार्ड – 2025 प्रदान किया गया। यह उपलब्धि विश्वविद्यालय के सशक्त शैक्षणिक वातावरण को दर्शाती है। पर्यावरण विज्ञान विभाग की शोधार्थी अदिति बरनवाल ने अपने शोध कार्य की उत्कृष्ट प्रस्तुति के लिए ओरल पेपर प्रेजेंटेशन में द्वितीय पुरस्कार प्राप्त किया। उनके शोध की वैज्ञानिकता, प्रस्तुति शैली और विषय के प्रति गहरी समझ की सराहना की गई।

अवध विश्वविद्यालय की बढ़ती प्रतिष्ठा का प्रमाण

आईसीईएस 2025 में प्राप्त उपलब्धियाँ दर्शाती हैं कि विश्वविद्यालय निरंतर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपनी शैक्षणिक व शोध क्षमता का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहा है।
यह सफलता पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास के क्षेत्र में उसके योगदान को और अधिक सुदृढ़ बनाती है। विश्वविद्यालय के अधिकारियों शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने शिक्षकों और शोधार्थी को हार्दिक बधाई दी है।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya