अविवि समाजकार्य विभाग के समन्वयक डॉ. विनय कुमार मिश्र का निधन

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-लीवर सिरोसिस की बीमारी से थे पीड़ित, इलाज के दौरान गुरूग्राम मेदांता में हुआ देहांत

अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के समाजकार्य विभाग के समन्वयक डॉ. विनय कुमार मिश्र का गुरूग्राम मेदांता में मंगलवार को इलाज के दौरान देहांत हो गया। डॉ. मिश्र अपने पीछे पत्नी व दो छोटे बच्चें छोड़कर दुनियां से चले गये। इसकी सूचना मिलते ही विश्वविद्यालय परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। दिवगंत आत्मा की शांति के लिए प्रातः 11 बजे प्रशासनिक भवन में शोक सभा आयोजित की गई। इसमें विश्वविद्यालय के शिक्षकों, अधिकारियों व कर्मचारियों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

बताते चले कि डॉ. विनय कुमार मिश्र अयोध्या के पूरा बाजार नारे ग्राम के निवासी है। 08 दिसम्बर, 2005 को विश्वविद्यालय के समाजकार्य विभाग में प्रवक्ता पद पर कार्यभार ग्रहण किया था। इधर कुछ माह से लीवर सिरोसिस की बीमारी से पीड़ित थे। इनका इलाज पीजीआई, लखनऊ में चल रहा था। विशेषज्ञ डॉक्टरों ने लीवर प्रत्यारोपण ही एक मात्र इलाज बताया।

 

पत्नी डॉ. प्रतिभा मिश्रा ने डोनेट किया था लीवर, चल रहा इलाज

डॉ. मिश्र गुरूग्राम के मेदांता में 10 से अधिक समय से इलाज करा रहे थे और लीवर प्रत्यारोपण कराया था। उनकी पत्नी डॉ. प्रतिभा मिश्रा ने लीवर डोनेट किया। उनका भी इलाज इसी अस्पताल में चल रहा है। डॉ. मिश्र के एक छह साल की बेटी आराध्या व 3 साल का बेटा अर्थव है। इनके जाने से विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अखिलेश कुमार सिंह के साथ पूरा विश्वविद्यालय परिवार शोक संतप्त है।

दूसरी ओर 12 बजे जमथरा में डॉ. विनय मिश्र की नम आखों से अत्येंष्ठि की गई। इसमें पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी, पूर्व मंत्री पवन पाण्डेय, प्रो0 अजय प्रताप सिंह, कुलसचिव उमानाथ, प्रो0 चयन कुमार मिश्र, प्रो0 अशोक शुक्ला, प्रो0 हिमांशु शेखर सिंह, प्रो0 एसएस मिश्र, प्रो0 शैलेन्द्र कुमार, प्रो0 विनोद कुमार श्रीवास्तव, डॉ0 संग्राम सिंह, डॉ0 राना रोहित सिंह, डॉ0 सुधीर श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, कर्मचारी व आमजन उपस्थित रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya