डॉ. स्वदेश मल्होत्रा का साहित्यिक संस्था आगमन ने किया सम्मान

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में साहित्य और काव्य के संगम में नगर की दो कवियत्री सम्मानित की गई। पी. जी.डी. ए. वी. कॉलेज नई दिल्ली में साहित्यिक संस्था आगमन का सातवां स्थापना दिवस समारोह सम्पन्न हुआ । जिसमें साझा संग्रह नीलाम्बरा के लोकार्पण के साथ सभी रचनाकारों को सम्मानित किया गया। सामाजिक संस्था सपना फाउंडेशन( सोशल एक्शन फॉर प्रोग्रेसिव नेशन फाउंडेशन)की अध्यक्षा एवं पूर्व प्रधानाचार्य डॉ स्वदेश मल्होत्रा तथा कवियत्री कात्यायनी उपाध्याय को इस मौके पर आगमन संस्था के संस्थापक पवन जैन ने सम्मानित किया।
डॉ स्वदेश मल्होत्रा को मिली इस उपलब्धि पर डॉ वीरेंद्र कुमार त्रिपाठी संजय महेंद्रा, पूनम सूद,अनुज वैश्य, अनिल मल्होत्रा,बबीता साहनी, अनूप मल्होत्रा, रिचा बसाक, रामानंद सागर अशोक टाटमबरी आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।

इसे भी पढ़े  विद्युत आउटसोर्स कर्मियों ने किया धरना प्रदर्शन
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya