कोरोना से जंग हार गये डा. ओ.पी. यादव

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-केजीएमयू लखनऊ में ली अन्तिम सांस

अयोध्या। जनपद के प्रसिद्ध चिकित्सक डा. ओ.पी यादव का कोरोना संक्रमण के चलते इलाज के दौरान लखनऊ में निधन हो गया। डा. ओम प्रकाश यादव काफी समय तक देवा नर्सिंग होम में अपनी सेवा देकर स्वयं का कौशलपुरी में प्रकाश नर्सिंग होम चलाते थे तथा महिला अस्पताल गेट के बगल प्रकाश पैथोलॉजी सेंटर का भी संचालन करते थे।

जानकारी के अनुसार डा. ओपी यादव पिछले 10 दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे और केजीएमयू लखनऊ में भर्ती थे।  उन्होंने केजीएमयू लखनऊ में बीती रात अंतिम सांस ली। डा. ओपी यादव बहुत ही मिलनसार एवं सामाजिक रिश्तो को निभाने वाले शानदार व्यक्तित्व के धनी थे। चिकित्सा पेशे से जुड़े होने के बावजूद सामाजिक कार्यों में हमेशा बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते रहे थे तथा तमाम सामाजिक योजनाओं में सहयोग किया करते थे। उनके निधन पर जिले के चिकित्सकों ने गहरा शोक जताया है।

इसे भी पढ़े  पर्यटन के क्षेत्र में हैं असीम संभावनाएं : विवेक पाण्डेय
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya