डॉ. जनार्दन उपाध्याय अध्यक्ष व वीर विक्रमादित्य सिंह बने महासचिव

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-साहित्यिक संस्था साहित्य मंगलम् की कार्यकारिणी का पुनर्गठन

अय़ोध्या। रामनगरी अयोध्या की साहित्यिक संस्था साहित्य मंगलम् की कार्यकारिणी का पुनर्गठन जनता अवध इण्टर कॉलेज गोलाघाट अयोध्या में सम्पन्न हुई बैठक में संस्था के वरिष्ठतम सदस्य व चुनाव अधिकारी शेषनारायण मिश्र की देखरेख में किया गया। पुनर्गठित कार्यकारिणी में सर्वसम्मति से डा,जनार्दन उपाध्याय अध्यक्ष,सम्पूर्णानन्द बागी उपाध्यायक्ष, वीर विक्रमादित्य सिंह महासचिव,हरिशंकर शर्मा उपसचिव, अशोक कुमार मिश्र“टाटम्बरी“ संगठनसचिव, भानुप्रताप सिंह“ चन्द्रवंशी प्रचार सचिव , अंजनीकुमार सिन्हा कोषाध्यक्ष तथा स्वामी प्रसाद मिश्र अंकेक्षक चुना गया।

संस्था की कार्यकारिणी सदस्य हेतु शेषनारायण मिश्र,जयप्रकाश चतुर्वेदी, अरुण कुमार मिश्र एडवोकेट,रामबाबू गुप्ता “बेबस“,डा,आनन्द उपाध्याय, अवधेश कुमार शर्मा,डा,सुधाकर पाण्डेय,सरदार कुलजीत सिंह,मानस प्रसाद तिवारी,सौमित्र मिश्र,श्रीमती कात्यायिनी उपाध्याय, श्रीमती मिन्दिला चौधरी,सिद्धार्थ मिश्र को चुना गया हैं।पुनर्गठित कार्यकारिणी ने संस्था का वार्षिकोत्सव दिनांक 20 नवम्बर 2022ई,को हर्षोल्लास पूर्वक मनाने का निर्णय लिया है।संस्थाध्यक्ष डा, जनार्दन उपाध्याय ने संस्था के चुने गये पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों से साहित्यमंगलम् को मजबूत करने हेतु नवोदित साहित्यकारों को सदस्य बनाने व समय समय पर साहित्यिक गोष्ठियां, कवि सम्मेलन व महान साहित्यकारों की जयन्ती समारोह आयोजित करने की सलाह दी है।

महासचिव वीर विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि “साहित्य मंगलम्“ ने अपने स्थापना काल के तीस गौरवशाली वर्ष व्यतीत किए हैं, यह संस्था निरन्तर प्रगति के मार्ग पर अग्रसर रहे यही हम सबका दायित्व है।चुनाव अधिकारी शेषनारायण मिश्र ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई देते हुए हार्दिक शुभकामनाएं दी।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya