डॉ. हेमलता शुक्ला को मिलेगा ‘राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी, भारत’ का ‘विज्ञान शिक्षक पुरस्कार’

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-शिक्षक दिवस के अवसर पर ‘राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी, भारत’ के प्रयागराज मुख्यालय पर होंगी सम्मानित

अयोध्या। कनोसा कान्वेंट गर्ल्स इन्टर कॉलेज, अयोध्या की विज्ञान शिक्षिका डॉ. हेमलता शुक्ला को ‘राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी, भारत’ ने वर्ष 2022 के ‘विज्ञान शिक्षक पुरस्कार’ के लिए चयनित किया है। डॉ. हेमलता को यह पुरस्कार ‘राष्ट्रीय शिक्षक दिवस’ के अवसर पर 05 सितम्बर 2022 को ‘राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी, भारत’ के प्रयागराज स्थित मुख्यालय के आडिटोरियम में प्रदान किया जायेगा।

वर्ष 1930 में स्थापित भारतवर्ष की सबसे पुरानी एवं विज्ञान के प्रसार, संवर्धन एवं नवोन्मेषण प्रोत्साहन के लिए वैश्विक स्तर पर प्रतिष्ठित ‘राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी, भारत’ द्वारा माध्यमिक शिक्षकों के लिए प्रदान किया जाने वाले इस पुरस्कार की गणना राष्ट्रीय स्तर पर विज्ञान के क्षेत्र के प्रतिष्ठित पुरस्कारों में की जाती है। इस पुरस्कार के अन्तर्गत डॉ. हेमलता को ‘राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी, भारत’ द्वारा रु0 20 हजार की पुरस्कार राशि के साथ विज्ञान के प्रसार और उसे बहुप्रिय बनाने में विशिष्ट योगदान के लिए विशिष्टता-प्रमाणपत्र प्रदान किया जायेगा।

‘राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी, भारत’ द्वारा वर्ष 1996 से प्रारम्भ किये गए इस पुरस्कार के अन्तर्गत प्रतिवर्ष एक या दो विज्ञान शिक्षकों को मानक-युक्त चयन प्रक्रिया के माध्यम से चयनित किया जाता है। वर्ष 1996 से अब तक के 27 वर्षों में कुल 35 विज्ञान शिक्षकों को यह पुरस्कार प्रदान किया जा चुका है। वर्ष 2022 में इस पुरस्कार के लिए डॉ. हेमलता का चयन किया गया है। डॉत्र हेमलता अयोध्या की ऐसी प्रथम विज्ञान शिक्षिका हैं जिन्हें इस पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। ज्ञात हो कि इसके पूर्व डॉ. हेमलता को अपनी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए वर्ष 2016 में मा. मुलायम सिंह यादव शिक्षक सम्मान, वर्ष 2018 में राज्य सरकार के मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार और वर्ष 2020 में माटी रतन सम्मान से भी सम्मानित किया जा चुका है।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya