साकेत महाविद्यालय के पुनः प्राचार्य बने डॉ. अभय कुमार सिंह

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-आयोग द्वारा चयनित एवं नियुक्त प्राचार्य डॉ. अरविंद सिंह ने दे दिया है त्याग पत्र

अयोध्या । का सु साकेत स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोग द्वारा चयनित एवं नियुक्त प्राचार्य प्रोफेसर अरविंद सिंह के त्यागपत्र देने से प्रबंध समिति द्वारा पुनः पूर्व प्राचार्य डॉ अभय कुमार सिंह को पुनः प्राचार्य बनाया गया है डॉ अभय कुमार सिंह के महाविद्यालय के प्राचार्य पद पर कार्यभार ग्रहण करने पर अध्यापकों एवं छात्र छात्राओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी ।

महाविद्यालय के मुख्य नियंता डॉ अनिल सिंह छात्र कल्याण अधिकारी डॉ बी डी दिवेदी परीक्षा प्रभारी डॉ ओपी यादव प्रवेश सह संयोजक डॉ आशुतोष सिंह मीडिया प्रभारी डॉ मिर्जा शहाब शाह डॉ शिवकुमार तिवारी डॉक्टर एफ डी यादव डॉक्टर डीएन सिंह डॉ अशोक कुमार राय डॉ ब्रज विलास पांडे डॉक्टर जैसराज शुक्ल डॉ एके मिश्र डॉ मुकेश कुमार पांडे डॉ आशीष प्रताप सिंह डॉक्टर कुमुद सिंह डॉक्टर प्रतिभा राय डा बुशरा खातून आदि प्राध्यापकों ने प्राचार्य डॉ अभय कुमार सिंह को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाइयां दी ।

मीडिया प्रभारी डा मिर्जा शहाब शाह ने बताया कि शारीरिक शिक्षा विभाग की अध्यक्षा डॉ पूनम जोशी के नेतृत्व में डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालयीय ऐथलेटिक्स प्रतियोगिता का उद्घाटन कल दिनांक 21 दिसंबर को अपराह्न 12ः00 बजे महाविद्यालय परिसर में होगा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रोफेसर रवि शंकर सिंह कुलपति डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय एवं विशिष्ट अतिथि कवींद्र प्रताप सिंह आईजी रेंज अयोध्या होंगे इस प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालय के छात्र छात्राएं भाग लेंगे।

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya