अवध विवि के विधि संकायाध्यक्ष बने डॉ. ए.के. राय

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। का0सु0 साकेत स्नातकोत्तर महाविद्यालय, अयोध्या के विधि विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अशोक कुमार राय को डॉ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय विधि-संकाय का संकायाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उ0प्र0 राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम-1973 की धारा-27 की उपधारा-7 के प्रावधान के तहत कुलपति प्रो. मनोज दीक्षित के आदेश पर कुलसचिव उमानाथ ने डॉ0 अशोक कुमार राय को नियुक्त किया है। डॉ0 राय की नियुक्ति आगामी तीन वर्ष के लिए होगी। अवध विश्वविद्यालय के नवनियुक्त विधि संकायाध्यक्ष डॉ0 राय वर्तमान समय में विधि-अध्ययन-बोर्ड के संयोजक एवं विद्या परिषद के सदस्य के रूप में अपने दायित्वों का सम्यक निर्वाह कर रहे हैं। इससे पूर्व डॉ0 राय ने विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षाओं के मूल्यांकन में समन्वयक के रूप में अपने दायित्वों का निर्वाह किया है। डॉ. राय की पहचान विधि के समसामयिक विषयों पर प्रखर वक्ता के रूप में है। इनकी तीन विधि पुस्तके प्रकाशित हो चुकी है और लगभग तीन दर्जन शोध पत्र प्रतिष्ठित पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं। यह भी सूच्य है कि डॉ. राय को विगत वर्ष उनके लेखन कार्य के लिए उत्तर प्रदेश शासन ने प्रतिष्ठित डॉ0 भीमराव अम्बेडकर पुरस्कार से सम्मानित किया था। डॉ0 राय की नियुक्ति पर विश्वविद्यालय एवं साकेत महाविद्यालय के प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों ने खुशी का इजहार किया है।

इसे भी पढ़े  अयोध्या में कार्य करना गर्व व सम्मान की बात : गौरव दयाल
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya