मत करो मस्ती, जिन्दगी नही है सस्ती

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-सड़क सुरक्षा के लिए बच्चों ने किया जागरूक

अयोध्या। मत करो मस्ती- जिंदगी नही है सस्ती आदि नारों के साथ सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान रैली को कम्पोजिट विद्यालय पाराताजपुर विकास खण्ड हैरिंगटनगंज में खण्ड शिक्षा अधिकारी रामचन्द्र मौर्य ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उनके साथ एआरपी शिव बहादुर पाठक भी मौजूद रहे।

इस सम्बंध में अधिक जानकारी देते हुए सहायक अध्यापक अनूप मल्होत्रा ने बताया कि विभागीय निर्देशानुसार आज 300 बच्चों के साथ रैली के माध्यम से जन जागरूकता फैलाई गई। सड़क सुरक्षा अपनाएंगे सुरक्षित जीवन बनाएंगे,वाहन बीमा चलाएं अपना कीमती जीवन बचाएं, दुर्घटना से देर भली, मत करो इतनी मस्ती जिंदगी नहीं है सस्ती, एक भूल करें भारी नुकसान छीने खुशियां और मुस्कान आदि नारों से बच्चों ने आम जनमानस में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाई।

एआरपी श्री पाठक ने सभी को सड़क सुरक्षा के लिए शपथ दिलाई और सुरक्षा के महत्व पर अपने विचार रखे। इस मौके पर विद्यालय के सहायक अध्यापक सत्य प्रकाश सुषमा तिवारी,अनूप मल्होत्रा, मो इरशाद, देवमणि तिवारी, अवधेश कुमार, बिंदु व अनुदेशक रामदेव ने सक्रिय रूप से प्रतिभागिता दर्ज की।

इसे भी पढ़े  मिल्कीपुर में राज्य स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya