31 अक्टूबर को आयोजित होगा डॉग कैम्प

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-फैजाबाद कैनल क्लब की बैठक मे हुआ निर्णय

अयोध्या। फैज़ाबाद कैनल क्लब की बैठक रविवार को सभी सदस्य व पदाधिकारियों की मौजूदगी में संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से आगामी 31 अक्टूबर को शाम 3.30 बजे सिविल लाइंस के श्री लॉन मे डॉग अवेयरनेस,डॉग हेल्थ केयर कैम्प का आयोजन किया जाने का निर्णय लिया गया। इस डॉग कैम्प मे डॉग ओनर्स को डॉग के रख रखाव के सम्बंध में जानकारी दी जाएगी,डॉग के लिए क्या अच्छा है इसके बारे मे लखनऊ से सुधीर मिश्रा जी बताएंगे और डॉग को क्या खाना दिया जाना चाहिए वो भी जानकारी दी जाएगी।

आने वाले डॉग शो में डॉग्स को कैसे हैंडल किया जाए उसके बारे मे भी विस्तार से बताया जाएगा। डॉग्स को क्या खाना खाने को देना चाहिए जिससे डॉग स्वस्थ रहें और डॉग शो में डॉग्स को कैसे हैंडल किया जाता है , इसकी जानकारी सभी डॉग्स ओनर्स को दी जाएगी। डॉग्स अवेयरनेस से सम्बंधित जानकारी डॉ. ए. के सिंह जी अयोध्या और सुधीर मिश्रा “बॉबी“ जी लखनऊ द्वारा दी जाएगी। डॉग शो में डॉग्स को कैसे हैंडल किया जाए उसकी जानकारी कार्तिकेय सिंह अयोध्या द्वारा दी जाएगी। कैम्प मे डॉ. ए. के सिंह जी के द्वारा फ्री डिवर्मिंग भी सभी डॉग्स की की जाएगी।

बैठक मे डॉ कोसिन चियांग सचिव फैज़ाबाद कैनल क्लब सचिन सोनी कोषाध्यक्ष अतुल चौरसिया संयुक्त सचिव मनोज वर्मा संयुक्त सचिव, दीप सहाय (स्पोकपर्सन), गर्वित जायसवाल सदस्य अमित तिवारी डॉग ट्रेनर आदि आदि लोग मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  रूट डायवर्जन के चलते आवागमन बाधित, श्रद्धालु परेशान
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya