24 लाख लोगों को दवा खिलाने का लक्ष्य
अयोध्या। डीएम अनुज कुमार झा ने अपने कार्यालय में जनता सुनवाई के दौरान जनता की उपस्थिति में दवा खाई तथा मुख्य विकास अधिकारी प्रथमेश कुमार अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गोरेलाल शुक्ला, अपर जिलाधिकारी प्रशासन संतोष कुमार सिंह ,मुख्य राजस्व अधिकारी पीडी गुप्ता, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.घनशयाम सिंह, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.सीवी द्विवेदी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी अर्बन डॉ.एके सिंह, जिला मलेरिया अधिकारी महताब आलम खान फायलेरिया नियंत्रण अधिकारी डी के श्रीवास्तव व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने फायलेरिया की एल्बेंडाजोल व डीईसी की दवा खाई।
इस अवसर पर जिलाधिकारी अनुज कुमार झा व सीडीओ प्रथमेश कुमार ने जन सामान्य से अपील की है कि जनपद 24 लाख लोगों को दवा खिलाई जानी। सभी लोग सहयोग करे जिलाधिकारी ने आगे बताया कि राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत लिम्फैटिक फाइलेरियासिस के उन्मूलन के लिए 17 से 29 फरवरी तक जनपद में मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एमडीए) राउंड चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान स्वास्थ्यकर्मी घर घर जाकर फाइलेरिया से बचाव के लिए दवाएं लोगों तक खिलाएंगे द्य जिले में हर व्यक्ति को इन दवाइयों का सेवन करना है। केवल 2 साल से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती महिलाओं और गंभीर बीमारी से पीड़ित लोगों को यह दवाएं नहीं दी जाएंगी।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.घनशयाम सिंह ने बताया कि फाइलेरिया, या हाथीपांव, रोग एक सार्वजनिक स्वास्थ्य संबंधी गंभीर समस्या है। यह एक दर्दनाक रोग है जिसके कारण शरीर के अंगों में सूजन आती है, हालांकि इस रोग से आसानी से बचा जा सकता है। यह रोग मच्छर के काटने से ही फैलता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) के अनुसार फाइलेरिया दुनिया भर में दीर्घकालिक विकलांगता के प्रमुख कारणों में से एक है। आमतौर पर बचपन में होने वाला यह संक्रमण लिम्फैटिक सिस्टम को नुकसान पहुंचाता है और अगर इसका इलाज न किया जाए तो इससे शारीरिक अंगों में असामान्य सूजन होती है। फाइलेरिया से जुड़ी विकलांगता जैसे लिंफोइडिमा (पैरों में सूजन) और हाइड्रोसील (अंडकोष की थैली में सूजन) के कारण पीड़ित लोगों को अक्सर सामाजिक बोझ सहना पड़ता है, जिससे उनकी आजीविका व काम करने की क्षमता भी प्रभावित होती है। उत्तर प्रदेश के 31 जिलों में फाइलेरिया (हाथीपांव) रोग स्थानीय रूप से फैली हुई है।
जिला फायलेरिया नियंत्रण अधिकारी डी के श्रीवास्तव ने बताया कि अभियान में कार्यक्रम की सफलता के लिए 1937 टीमे लगाईं जायेंगी 387 पर्यवेक्षक होगे। यह कार्यक्रम सोमवार ,मंगलवार ,गुरुवार, शुक्रवार व शनिवार को 11 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा। इस मौके पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.सी वी द्विवेदी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी अर्बन डॉ.एके सिंह डीएचईआईओ डॉ.अरविंद श्रीवास्तव, एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ.हम्माद, वीपी सिंह मलेरिया इन्स्पेटर संतोष तिवारी यूएनडीपी से जिला कोल्डचेन मैनेजर कौशलेन्द्र सिंह पीसीआई से जिला मोबलाइजेशन कोर्डिनेटर विकास द्विवेदी मलेरिया विभाग से नितिन, अनवर आदि मौजूद रहे।
Comments are closed.