प्रतिमा विसर्जन स्थल का डीएम ने किया निरीक्षण

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

त्योहारों को लेकर जिलाधिकारी ने दिया दिशा निर्देश

अयोध्या। आगामी नवरात्रि में पड़ने वाले त्योहारो दुर्गापूजा, रामलीला, नवरात्रि के साथ वर्तमान में चल रहे गणेश उत्सव पर्व को देखते हुए जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने विगत दिवस गुप्तार घाट के साथ-साथ विसर्जन स्थल का अपर जिलाधिकारी वैभव शर्मा व सिटी मजिस्ट्रेट के साथ भ्रमण कर निरीक्षण किया। उन्होने विसर्जन स्थल को विगत वर्षो की भाति बनाने तथा एक साथ मॉ दुर्गा की कई प्रतिमाओ को विसर्जित करने की सम्पूर्ण व्यवस्था पूर्व से कराने के निर्देश दिये उन्होंने कहा कि आप सभी कमेटी के पदाधिकारियो व लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर के साथ पूरे शोभायात्रा मार्ग व विसर्जन स्थल का निरीक्षण कर ले किसी भी स्तर पर कोई कमी न रहे। जिलाधिकारी श्री झा ने कहा कि प्रतिमाओ के विसर्जन के पश्चात टैक्टर ट्राली के ड्राइवर बड़ी तेजी से गाड़िया लेकर निकलते है ऐसे में दुर्घटना के साथ ट्राली पलटने की सम्भावना अधिक रहती है। अतः वापस आने वाले मार्ग पर अवरोध लगाने के साथ ड्राइवर के साथ बात करने की आवश्यकता रहेगी। रामलीला स्थलो के साथ मॉ दुगौ जी के पण्डाल के आस-पास सुरक्षा के कड़े इंतजाम के साथ शार्ट सरकिट के कारण आग से होने वाली दुर्घटनाओ के बचाव हेतु पण्डाल के पास बालू से भरी बाल्टीया रखवाने के निर्देश दिये।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक प्रतिमा स्थल पर दो होमगार्ड की तैनाती की जाए। ग्रामीण क्षेत्रो में रामलीला स्थल व मॉ दुर्गा प्रतिमा पण्डाल की सफाई हेतु सफाई कर्मी की डियूटी लगाई जाए। 24 घण्टें विद्युत आपूर्ति हेतु विद्युत विभाग द्वारा शासन को पत्र भेजने के निर्देश दिये गये है।

इसे भी पढ़े  खेती के बाद सबसे बड़ा रोजगार देने वाला क्षेत्र बना हथकरघा

ताजिया जुलूस को लेकर लगायी गयी मजिस्ट्रेटो की डियूटी

अयोध्या। मोहरर्म के त्योहार को देखते हुए जिलाधिकारी श्री अनुज कुमार झा ने अपर जिलाधिकारी नगर वैभव शर्मा सिटी मजिस्ट्रेट से की मंत्रणा। उन्होंने कहा कि ताजिया निकलने वाले मार्ग पर सभी नागरिक सुविधा के साथ सुरक्षा व्यवस्था कराई जाए। आवयकता हो तो बैरीकेटिंग भी कराई जा सकती है। उन्होंने सभी उप जिलाधिकारी को भी सभी ताजिया जलूस की सुरक्षा व्यवस्था के साथ यदि आवश्यक हो तो रूट डायवर्जन भी करे। उन्होंने बताया कि सभी स्थलो पर मजिस्ट्रेटो की डियूटी लगा दी गई है।

राम की पैड़ी के निर्माण कार्य का भी किया निरीक्षण

अयोध्या। दीपोत्सव कार्यक्रम के तैयारी के बावत जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने राम की पैड़ी पर चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण करने के साथ तेजी से कार्य पूर्ण कराने के निर्देश के साथ पूरे पैड़ी का भ्रमण कर आयोजित होने वाले कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। उनके साथ अपर जिलाधिकारी वैभव शर्मा, कार्यदायी संस्था के अधिकारी उपस्थित थे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya