गुप्तारघाट के सौन्दर्यीकरण प्लान का डीएम ने किया निरीक्षण

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या।  गुप्तारघाट व उसके आसपास क्षेत्र के सौन्दर्यीकरण प्लान का जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय नगर आयुक्त सहित उद्यान विभाग, सिंचाई विभाग, कैन्टोमेंट बोर्ड के अधिकारी उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने गुप्तारघाट के विस्तारीकरण के तरफ मिट्टी पाटकर पार्क सौन्दर्यीकरण किये जाने के निर्देश दिये तथा ग्रील का कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये।

जिलाधिकारी ने रोड से अतिक्रमण हटाने के साथ ही गुप्तारघाट के परिक्रमा मार्ग को चौड़ीकरण किये जाने के कार्य में भी तेजी लाने के निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिये। उन्होंने सभी कार्य को समयबद्व एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिये।

इसे भी पढ़े  दंगल में बृजभूषण शरण सिंह ने पहलवानो का मिलवाया हाथ
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya