वृद्वाश्रय के आवर्तक व्यय-भार को लेकर डीएम ने की बैठक

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-सवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश

अयोध्या। जिलाधिकारी नितीश कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में उत्तर प्रदेश माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों का भरण पोषण कल्याण अधिनियम 2014 के अन्तर्गत जनपद अयोध्या में संचालित वृद्वाश्रय के आवर्तक व्यय-भार के संदर्भ में जिला स्तरीय समिति की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने संवासियों पर व्यय की गहन समीक्षा की। बैठक में जिला समाज कल्याण अधिकारी ने अवगत कराया कि जनपद में मणिपर्वत के पास स्थित फलाहारी आश्रम/वृद्वाश्रम में माह मार्च में आवासित कुल 83 सवासियों के भोजन, नाश्ता, पर्सनल केयर, औषधि, मनोरंजन, वेतन, भवन, किराया, विद्युत व प्रशासनिक व्यय हेतु निर्धारित 5,60,825 रूपये के सापेक्ष 55,7,617 रूपये व्यय हुआ है।

जिलाधिकारी ने वृद्वाश्रम में निवास करने वाले समस्त सवासियों को गुणवत्ता पूर्ण भोजन, नाश्ता के साथ साथ सभी सुविधाये निर्धारित मानक के अनुरूप उपलब्ध कराना सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने जिला समाज कल्याण अधिकारी को समय-समय पर वृद्वाश्रम को निरीक्षण कर सवासियों को बेहतर से बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित रखने के निर्देश दिये। उन्होंने संवासियों को मनोरंजन की बेहतर सुविधा न्यूज पेपर/साहित्य आदि उपलब्ध कराते रहने के निर्देश दिये।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती अनिता यादव, पुलिस अधीक्षक नगर, जिला समाज कल्याण अधिकारी, वृद्वाश्रम के प्रबन्धक सहित अन्य सम्बंधित समिति के पदाधिकारी उपस्थित थे।

 

इसे भी पढ़े  अबूधाबी के100 ब्रह्मचारियों ने श्रीराम लला का किया दर्शन
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya