डीएम ने वृद्धा आश्रम में गिलोय वटी व च्यवनप्रास का किया वितरण

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। कोरोनावायरस संक्रमण काल के जिला प्रशासन हर क्षेत्र के हर वर्ग, हर आयु के लोगों का रख रहा है ध्यान। पॉजटिव पाए गए लोगों के क्षेत्रों में जहां गरीब व असहायो को को-मॉर्बिड तथा अधिक आयु के व्यक्तियों में जहां इम्यूनिटी बढ़ाने हेतु गिलोय, गिलोय वटी, च्यवनप्रास व होम्योपैथिक दवा आर्सैनिक-30 की दवा का निरंतर वितरण हो रहा है वही अयोध्या मणिपर्वत के निकट समाज कल्याण विभाग के सहयोग से संचालित वृद्धा आश्रम में निर्वासित जीवन व्यतीत कर रहे वृद्धों के मध्य जिला मजिस्ट्रेट अनुज कुमार झा ने पहुंचकर स्वयं अपने हाथों से मातृ-पितृ के सामान प्रत्येक वृद्धों को गिलोय वटी व च्यवनप्रास के डिब्बा प्रदान किया। बीच-बीच में जिला मजिस्ट्रेट द्वारा हर वृद्ध से उनका हालचाल पूछा गया जिस पर वहां निर्वासित जीवन व्यतीत कर रहे वृद्धों ने जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया। इम्युनटी बढ़ाने हेतु च्यवनप्रास व गिलोय वटी के वितरण से सभी के चेहरे पर खुशी झलक रही थी- जिला मजिस्ट्रेट ने प्रबंधक से उपलब्ध कराए जा रहे भोजन-पानी व स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने आश्रम के स्मरण पुस्तिका में अपने संस्मरण लिखते हुए लिखा कि आज प्रगतिपथगामी एनजीओ द्वारा संचालित वृद्ध आश्रम अयोध्या का निरीक्षण किया गया 150 की क्षमता के सापेक्ष इस समय 65 वृद्ध आवासित पाए गए। आज दिन के खाने में कढ़ीध्रोटीध्चावल दिया गया है। साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक है, सामाजिक दूरी का पालन किया जा रहा है। आश्रम में सभी वृद्धों को च्यवनप्रास, गिलोय वटी का वितरण किया गया। 17 आवासितो का कोरोना वायरस टेस्ट कराया जा चुका है सभी नेगेटिव पाए गए। शेष का भी चरणवार तरीके से टेस्ट कराया जाए। मास्कध्सैनिटाइजर की पर्याप्त व्यवस्था रहे तथा सभी को हाथ/कपड़े धोने का साबुन अलग-अलग उपलब्ध कराया जाय। कोरोना के संक्रमण से बचने के लिए सभी आवासित वृद्धो का आवश्यक व्यवहार परिवर्तन कर बारम्बार वार्ताध्प्रशिक्षण की आवश्यकता है। डी.एस.डब्ल्यू.ओ. इसे सुनिश्चित कराएं। डॉक्टर/चिकित्साटीम का 7 दिन में एक बार अवश्य भ्रमण सुनिश्चित किया जाए। इस हेतु सी.एम.एस. श्री राम चिकित्सालय को मेरी ओर से निर्देश प्रेषित किया जाय।
वृद्ध आश्रम में अन्य प्रदेश बिहार, के साथ-साथ गोण्डा, संतकबीर नगर, गाजीपुर, सुल्तानपुर, सिद्धार्थनगर, बलिया देवरिया, गोरखपुर, आजमगढ़, हरदोई, अम्बेडकरनगर, बाराबंकी आदि जिलो के निर्वासित वृद्ध आवासित पाये गये। वितरण के समय जिला समाज कल्याण अधिकारी अमित सिंह, आश्रम के प्रबंधक स्टोर कीपर व अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।
निर्वासित वृद्धों में जगदीश नारायण छपरा बिहार, दद्दन सिंह गोंडा, रामतेज यादव भागलपुर बिहार, राम भवन संत कबीरनगर, विजय प्रकाश गाजीपुर, रामनिवास यादव सुल्तानपुर, बैजनाथ तिवारी सिद्धार्थनगर, रामनारायण बलिया, रामजतन यादव मणिपर्वत अयोध्या, यदु मिस्त्री गया बिहार, हरिहर भटनी देवरिया, दयानंद दास मणिपर्वत अयोध्या, सत्यनारायण राम घाट अयोध्या, रामनेवल पांडे गोला बाजार गोरखपुर, रामदुलार आजमगढ़, शेबरी दासी संडीला हरदोई, बोदामा संत कबीर नगर, फुलवंती देवी आजमगढ,़ श्याम कुमारी गोंडा, फूलमती देवी गोंडा, प्रेम कुमारी गोरखपुर, सरिता कुॅवर कैमूर बिहार, सिंगारी देवी टांडा अम्बेडकरनगर, संवारी देवी विद्या कुंड अयोध्या, रामपति कुॅवर रामघाट वाराणसी, माधवी मैथली दासी दरभंगा, सूरज देवी नालंदा बिहार।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya