जीआईसी में 28 अक्टूबर से लगेगा दीपावली मेलाः ऋषिकेश उपाध्याय

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-लोककला ग्रुपों के द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की जायेगी

अयोध्या। पथ विक्रेताओं की आय बढ़ाने के उद्देश्य से राजकीय इंटर कालेज में 28 अक्टूबर से दीपावली मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेला स्थल पर स्ट्रीट वेंडरों को उपयुक्त स्थान चिन्हांकन कर उपलब्ध कराया जायेगा। मेले को आकर्षक बनाने के लिए प्रतिदिन 6 से 8ः30 तक लोककला ग्रुपों के द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की जायेगी।

महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने बताया कि दीपावली के अवसर पर आम जनमानस के द्वारा घरेलू उपयोग की विभिन्न वस्तुओं का क्रय किया जाता है। स्टाल में कुम्हारों से कोई टैक्स नहीं लिया जायेगा। मेले में फ ूड स्टाल, मनोरंजन के झूले, सांस्कृतिक गतिविधियों हेतु मंच, दर्शकों हेतु पर्याप्त स्थान की सुविधा, पार्किंग आदि व्यवस्थाओं को किया जायेगा।

उन्होने बताया कि दीपोत्सव के पहले अयोध्या की आंतरिक सड़कों के निर्माण के लिए 34 करोड़ रुपये शासन के द्वारा अवमुक्त किये गये है। नगर निगम में जुड़ने वाले 48 गांवो के विकास के लिए 48 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की गयी है। दीपोत्सव में इस बार पिछला कीर्तिमान तोड़ा जायेगा। इसके साथ मेंक 108 पौराणिक स्थल में भी दीप प्रज्जवलित किया जायेगा।

इसे भी पढ़े  हर्ष फायरिंग में बच्चे की मौत का आरोपी गिरफ्तार
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya